फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   CC road and interlocking work started with Rs 46 lakhs

Ambedkar Nagar News: 46 लाख से शुरू हुआ सीसी रोड व इंटरलाॅकिंग का काम

Thu, 04 Jul 2024 10:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jul 2024 10:36 PM IST
विज्ञापन
CC road and interlocking work started with Rs 46 lakhs
जलालपुर (अंबेडकरनगर)। नगर पालिका परिषद क्षेत्र के तीन वार्डों के लगभग 25 हजार लोगों को शीघ्र ही जलभराव की समस्या से निजात मिलेगी। राज्यवित्त व 15वें वित्त के लगभग 46 लाख से नालियों व सीसी रोड का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है, इंटरलॉकिंग का भी कर्य तेजी से चल रहा है। इस माह के अंत तक सभी निर्माण कार्य पूर्ण हो जाएंगे।
विज्ञापन

लोगों को जलभराव, प्रकाश, आवागमन, पेयजल समेत अन्य समस्याओं से राहत दिलाने को लेकर नगर पालिका परिषद द्वारा अलग अलग योजनाओं के तहत बड़े पैमाने पर कार्य कराया जा रहा है। इसी क्रम में अब नगर पालिका परिषद क्षेत्र के जलालपुर पश्चिमी, जलालपुर उत्तरी व वाजिदपुर वार्ड में नालियों के साथ सीसी रोड और इंटरलॉकिंग का भी काम शुरू हो गया है। नगर पालिका कार्यालय के अनुसार लगभग 46 लाख रुपये की लागत से राज्य वित्त व 15वें वित्त के तहत तेजी से निर्माण कार्य कराया जा रहा है।
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव से पहले ही संबंधित निर्माण कार्यों के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली गई थी। चुनाव संपन्न होने के बाद निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया गया। जुलाई माह के अंत तक निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा। इससे लगभग 25 हजार की आबादी को न सिर्फ जलभराव बल्कि आवागमन समस्या से राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर नगर पालिका परिषद अध्यक्ष खुर्शीद जहां ने बताया कि नगर पालिका परिषद क्षेत्र में बड़े पैमाने पर विकास कार्य कराए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed