{"_id":"63a4a92ed3719130e17989fa","slug":"caution-is-necessary-to-avoid-cyber-crime-ambedkar-nagar-news-lko6631782195","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: साइबर अपराध से बचने को सावधानी जरूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: साइबर अपराध से बचने को सावधानी जरूरी
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। बैंकिंग संस्थाओं में चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए पुलिस ने गुरुवार को विशेष अभियान चलाया। इसके तहत अलग-अलग थानों की पुलिस ने बैंकों में पहुंचकर सुरक्षा का जायजा लेकर सीसीटीवी कैमरों के साथ अन्य सुरक्षा व्यवस्था को परखा।
पुलिस अफसरों ने इस दौरान मौजूद ग्राहकों को साइबर अपराध से बचने के लिए लेनदेन में सावधानी बरतने की सलाह दी। कहा कि किसी भी अंजान को अपने खाते से संबंधित जानकारी कदापि न दे।
अकबरपुर में कोतवाल संजय पांडेय तथा टांडा में कोतवाल अमित सिंह ने कहा कि साइबर अपराधी कई बार बैंक कर्मी आदि बनकर फोन कर बैंक से जुड़ी गोपनीय जानकारी ओटीपी आदि की मांग करते हैं। ऐसे में सभी को सावधान व सचेत रहने की जरूरत है।
विज्ञापन
यदि ऐसा कोई फोन आए तो बैंक से जुड़ी कोई भी जानकारी शेयर न करें। सम्मनपुर में एसओ दीपक सिंह, जलालपुर में कोतवाल संत कुमार सिंह, भीटी में एसओ पंडित त्रिपाठी व महरुआ में एसओ गजेंद्र सिंह की टीम ने बैंकों की सुरक्षा का जायजा लिया।