फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   cash robbery attempt

Ambedkar Nagar News: समूह संचालक से नकदी लूटने का प्रयास, फायरिंग

Tue, 01 Aug 2023 10:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Tue, 01 Aug 2023 10:57 PM IST
विज्ञापन
cash robbery attempt
जहांगीरगंज (अंबेडकरनगर)। क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने मंगलवार को स्वयं सहायता समूह के संचालक से नकदी लूटने का प्रयास किया। विरोध करने पर उसकी पिटाई करने की। लूट में असफल होने पर हवाई फायरिंग करते हुए बदमाश भाग निकले।
विज्ञापन

यह घटना जहांगीरगंज थाना क्षेत्र के हुसैनपुर खुर्द बाजार में प्रदीप सिंह के साथ हुई। आजमगढ़ के जीएनपुर निवासी प्रदीप मंगलवार सुबह जहांगीरगंज क्षेत्र में स्वयं सहायता समूह का पैसा बांटने निकले थे। सुतरहरपारा नहर पर बाइक से आए दो बदमाशों ने प्रदीप को रोका और रुपये से भरा बैग छीनने का प्रयास किया। प्रदीप के विरोध करने पर बदमाशों ने असलहे की बट से उनके सिर पर कई हमले किए। इसके बाद भी प्रदीप ने बैग नहीं छोड़ा। प्रदीप भागकर पास के एक जनसेवा केंद्र पर पहुंच गए। आसपास के लोगों को आते देख बदमाश फायरिंग करते हुए भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्षेत्र में छानबीन कराई लेकिन बदमाशों का सुराग नहीं लग सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed