फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Cash

78 हजार रुपये उड़ाए, पीड़ित ने इब्राहिमपुर थाने में दी तहरीर

Tue, 22 Dec 2020 10:41 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Dec 2020 10:41 PM IST
विज्ञापन
Cash
केदारनगर। एनटीपीसी में काम करा रही एल एंड टी कंपनी के एक कर्मचारी के साथ ऑनलाइन 78611 रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पीड़ित ने इब्राहिमपुर थाने में तहरीर देकर अज्ञात के विरुद्घ केस दर्ज करने की मांग की है। थाने में दी तहरीर में अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के पटेलनगर निवासी राजकुमार तिवारी ने बताया कि वह एनटीपीसी में काम करा रही एलएंडटी कंपनी में बतौर कर्मचारी कार्यरत है।
विज्ञापन

18 दिसंबर की दोपहर उसके एसबीआई के क्रेडिट व डेबिट कार्ड से हजारों रुपये की निकासी कर ली गई। क्रेडिट कार्ड से कई बार में 36803 रुपये निकाल लिए गए। वह कुछ समझ पाता इससे पहले ही डेबिट कार्ड से भी कई बार में 41808 रुपये निकल गए। उसे 78611 रुपये की चपत लगी है। पीड़ित ने इब्राहिमपुर पुलिस से केस दर्जकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed