फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Case registered against three beneficiaries for not completing the house

Ambedkar Nagar News: आवास पूर्ण न कराने पर तीन लाभार्थियों पर दर्ज कराया केस

Sat, 02 Nov 2024 10:43 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Sat, 02 Nov 2024 10:43 PM IST
विज्ञापन
Case registered against three beneficiaries for not completing the house
बसखारी (अंबेडकरनगर)। विकासखंड बसखारी में योजना के तहत रकम लेने के बाद भी आवास का निर्माण न कराना तीन लाभार्थियों को भारी पड़ गया। खंड विकास अधिकारी के निर्देश पर ग्राम पंचायत सचिव ने तीनों आरोपियों के खिलाफ सरकारी धन का दुरुपयोग करने के आरोप में बसखारी थाने में केस दर्ज करा दिया है।
विज्ञापन

मालूम हो कि जिले में बीते छह माह से आवास लाभार्थियों का लगातार सत्यापन किया जा रहा है। जांच में विकासखंड बसखारी में लगभग दो दर्जन से अधिक लाभार्थियों का आवास अपूर्ण पाया गया। इस पर ग्राम पंचायत सचिवों ने ऐसे लाभार्थियों को आवास जल्द पूर्ण करने के लिए नोटिस देकर चेतावनी दी। नोटिस मिलने पर कुछ लाभार्थियों ने आवास का कार्य शुरू कर दिया, लेकिन अभी भी कई लाभार्थी ऐसे हैं जिन्होंने नोटिस के बाद भी निर्माण नहीं शुरू कराया। जबकि लाभार्थियों को दूसरी किस्त भी जारी हो चुकी है।
विज्ञापन

इस बीच सचिव मिथिलेश यादव ने अनीता निवासी खेमपट्टी बजदहिया पाईपुर, भीम सिंह व राजेश सिंह निवासी गन्नीपुर मोतिगरपुर के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराया है। इनमें से एक मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण जबकि दो लाभार्थी प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना से जुड़े हैं। उधर खबर है कि पंचायत सचिव ने पांच लाभार्थियों के खिलाफ प्रार्थना पत्र दिया लेकिन खंड विकास कार्यालय ने महज तीन लाभार्थियों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराया। प्रभारी निरीक्षक संत कुमार सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है। बीडीओ दिनेश राम ने बताया कि सत्यापन के बाद मुकदमा पंजीकृत कराया गया है। नोटिस देने के बाद भी आवास पूर्ण न होने की दशा में अन्य लाभार्थियों के खिलाफ भी मुकदमा पंजीकृत करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed