Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Case registered against Lekhpal and seven others without order from District Magistrate

Ambedkar Nagar News: जिलाधिकारी के आदेश के बिना किया बैनामा, लेखपाल व अन्य सात पर केस

Sun, 02 Mar 2025 11:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Sun, 02 Mar 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
Case registered against Lekhpal and seven others without order from District Magistrate
अंबेडकरनगर। थाना क्षेत्र महरुआ में वर्ष 1984 में तीन बीघा से अधिक जमीन के दस्तावेज में फेरबदल कर दूसरों के नाम दर्ज कर दी गई है। इस बात की जानकारी करीब 33 साल बाद भूस्वामियों को हुई तो उन्होंने जमीन वापस पाने के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने शुरू कर दिए। जांच में जालसाजी की पुष्टि होने पर भी जिम्मेदारों पर कार्रवाई नहीं हुई। विपक्षियों ने शिकायतकर्ता को मारा-पीटा व जान से मारने की धमकी दी। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने तत्कालीन लेखपाल समेत आठ लोगों के विरुद्ध केस दर्ज जांच शुरू की है।
विज्ञापन


महरुआ के ग्राम बरामदपुर जरियारी निवासी विनोद कुमार ने विशेष न्यायालय एससी-एसटी में वाद दाखिल कर बताया कि उनके पिता रामकरण की 2014 में मृत्यु हो चुकी है। इसके बाद वह और उनका भाई गाटा संख्या 734 (0.8520 हे.) पर खेती कर रहे थे। वरासत कराने की प्रक्रिया में पता चला कि तत्कालीन लेखपाल जय बहादुर सिंह की मिलीभगत से फर्जी तरीके से बैनामा कराकर 22 अप्रैल 1984 को नामांतरण आदेश पारित करा लिया गया था। इसके बाद जमीन का बैनामा सोमनाथ, आशाराम व रामनाथ के नाम हो गया।
विज्ञापन


मामले में एसडीएम भीटी, नायब तहसीलदार कटेहरी और अपर आयुक्त के न्यायालय में वाद दायर किया। जांच में स्पष्ट हुआ कि जिलाधिकारी की अनुमति के बिना बैनामा किया गया है। 24 सितंबर 2016 को आरोपी सोमनाथ व साथियों ने विनोद कुमार के घर पहुंचकर जातिसूचक गालियां देते हुए मुकदमा वापस लेने की धमकी दी थी। शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। 25 दिसंबर 2024 को जब लेखपाल स्पॉट मेमो और बयान लेने पहुंचे, तब आरोपी गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने लगे। इसके बाद घर में घुसकर तोड़फोड़ की। इस मामले में न्यायालय के आदेश पर शनिवार को पुलिस ने तत्कालीन लेखपाल जय बहादुर सिंह निवासी आदमपुर तिंदौली, सोमनाथ, रामनाथ, राजपत्ती, जमुना प्रसाद, शिव प्रसाद, सुभाष, गया प्रसाद पर केस दर्ज किया है। थाना प्रभारी दिनेश सिंह ने बताया कि विवेचना क्षेत्राधिकारी भीटी कर रहे हैं। जांच के आदेश पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed