फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Case on six in dowry death case

अम्बेडकरनगर: दहेज हत्या के मामले में छह पर मुकदमा

Wed, 15 Feb 2023 11:21 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Wed, 15 Feb 2023 11:21 PM IST
विज्ञापन
Case on six in dowry death case
बसखारी (अंबेडकरनगर)। दहेज के लिए ससुरालीजनों की पिटाई से हुई नवविवाहिता की मौत के मामले में पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर पति समेत छह लोगों के खिलाफ दहेज हत्या समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। इससे पहले थाने में दिए गए प्रार्थना पत्र पर सुनवाई नहीं हुई थी। इसके चलते वादी को कोर्ट की शरण लेना पड़ा।
विज्ञापन




अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के नासिरपुर बरवां निवासी नूरजहां ने बताया कि उसने अपनी पुत्री मोमिना बानो उर्फ नजराना की शादी वर्ष 2019 में मोहम्मद शमीम निवासी कसदहां बसखारी के साथ की थी। शादी के बाद से ही शमीम के अलावा उसके बहनोई मोहम्मद कलीम, बहन तथा मोहम्मद कामिल व मोहम्मद शामिल ने एक लाख रुपए दहेज की मांग शुरू कर दी। असमर्थता जताने पर सभी लोग मिलकर मोमिना को प्रताड़ित करने लगे।
विज्ञापन




पांच फरवरी 2021 को सभी ने मिलकर मोमिना की बेरहमी से पिटाई की। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गई। इसके बाद पति उसे मायके के निकट बरवां नसीरपुर में छोड़कर फरार हो गया। रोते-बिलखते मोमिना घर पहुंची और परिजनों को आपबीती सुनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन




परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन चार दिन बाद 9 फरवरी को उसकी मौत हो गई। बाद में परिजनों ने बसखारी थाने में तहरीर दी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। कहीं से न्याय न मिलने पर परिजनों ने कोर्ट का सहारा लिया।




बीते दिनों जनपद कोर्ट ने बसखारी पुलिस को केस दर्ज करने का आदेश दिया। आदेश का पालन करते हुए पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। प्रभारी निरीक्षक अश्विनी मिश्र ने बताया कि दहेज हत्या समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed