फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Case on shopkeeper selling stolen goods

चोरी छिपे सामान बेचने वाले दुकानदार पर केस

Sun, 16 May 2021 11:10 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 16 May 2021 11:10 PM IST
विज्ञापन
Case on shopkeeper selling stolen goods
टाण्डा। ग्रामीण व नगर क्षेत्रों में बढ़ रहे कोरोना केसों को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों पर सख्ती बढ़ा दी है। अब तक कई लोगों के विरुद्ध गाइडलाइन उल्लंघन के मुकदमे दर्ज हो चुके हैं। रविवार भी एक दुकानदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन

पुलिस टीम के साथ ही एसडीएम टांडा अभिषेक पाठक व सीओ संतोष कुमार स्वयं क्षेत्र में भ्रमण कर जायजा ले रहे हैं। इसी कड़ी में एसडीएम ने सर्किल के सभी थानाध्यक्षों को कोरोना गाइडलाइन पालन सख्ती के साथ कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि इसमें किसी तरह की कोई लापरवाही न बरती जाए। अनावश्यक कोई घूमता मिले तो उस पर जुर्माना लगाया जाए। साथ ही मॉस्क को लेकर विशेष सख्ती बरती जाए। नागरिकों को जागरूक किया जाए कि वह कुछ दिन और अपने घरों में रहें, जिससे वह सुरक्षित रहें।
विज्ञापन

रविवार को एसडीएम व सीओ ने टांडा नगर के अलावा बसखारी व इल्तिफातगंज क्षेत्र में भ्रमण किया। साथ ही लॉकडाउन का उल्लंघन करने वाले दुकानदारों के विरुद्घ भी कार्रवाई के निर्देश दिए। कहा कि यदि कोई दुकानदार निर्धारित अवधि के बाद चोरी चुपके से सामानों की बिक्री करता पाया जाता है तो उसके दुकान की वीडियोग्राफी करायी जाए। मामले में केस दर्ज करते हुए उसके विरुद्घ जुर्माना लगाया जाए। रविवार को टांडा के दुकानदार दयाप्रसाद वर्मा के विरुद्ध कोरोना गाइडलाइन के उल्लंघन में मुकदमा भी दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed