फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Case on hundred including BSP candidate for violation of code of conduct

Ambedkar Nagar News: आचार संहिता उल्लंघन में बसपा प्रत्याशी समेत सौ पर केस

Mon, 08 May 2023 10:29 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 08 May 2023 10:29 PM IST
विज्ञापन
Case on hundred including BSP candidate for violation of code of conduct
जहांगीरगंज (अंबेडकरनगर)। आदर्श आचार संहिता उल्लंघन में पुलिस ने जहांगीरगंज नगर पंचायत के बसपा प्रत्याशी समेत सौ अज्ञात के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया है। रविवार रात करीब नौ बजे पुलिस टीम को सूचना मिली कि बसपा प्रत्याशी सुनीता गौतम व समर्थकों द्वारा कार्यालय पर वोटरों को लुभाने के लिए दावत दी जा रही है। इस पर थानाध्यक्ष विजय प्रताप तिवारी व एफएसटी टीम प्रभारी बृजेश वर्मा ने बसपा चुनाव कार्यालय पर छापा मारा।
विज्ञापन

वहां बगैर अनुमति के चार पहिया वाहन खड़े पाए जाने के साथ भोज का आयोजन भी होता मिला। पुलिस के अनुसार यह आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन की श्रेणी में आता है। टीम ने मौके से चार वाहनों को कब्जे में लेकर सीज कर दिया। बाद में उपनिरीक्षक रामसुमेर यादव की तहरीर पर बसपा प्रत्याशी सुनीता गौतम समेत सौ अज्ञात के खिलाफ चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन का मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया। थानाध्यक्ष विजय प्रताप तिवारी ने बताया कि केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

उधर बसपा नेता सुनील कुमार मौर्या ने प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि सत्ता पक्ष के इशारे पर बसपा कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न किया जा रहा है। जब पुलिस ने छापा मारा तो कार्यालय बंद हो चुका था। जन्मदिन को लेकर बाउंड्रीवॉल के अंदर कुछ लोगों के साथ जश्न मनाया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed