{"_id":"620bf08f92368b54211d88e9","slug":"case-of-violation-of-code-of-conduct-on-congress-district-president-ambedkar-nagar-news-lko617980176","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस जिलाध्यक्ष पर आचार संहिता उल्लंघन का केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस जिलाध्यक्ष पर आचार संहिता उल्लंघन का केस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। आचार संहिता उल्लंघन में सोमवार रात अकबरपुर कोतवाली में कांग्रेस पार्टी की महिला जिलाध्यक्ष शिमला भारती व उनके चालक पर केस दर्ज कर लिया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। इससे पहले वाहन को सीज कर अकबरपुर कोतवाली में खड़ा कर दिया गया। यह कार्रवाई सचल दल ने सामान्य चेकिंग अभियान के दौरान की।
विधानसभा चुनाव को सकुशल निपटाने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी सैमुअल पॉल एन के निर्देश पर उड़नदस्ता मजिस्ट्रेट टीम लगातार सघन वाहन चेकिंग अभियान चला रही है। इसी क्रम में सोमवार रात जब उड़नदस्ता मजिस्ट्रेट टीम प्रभारी शेषनाथ वर्मा अकबरपुर बस स्टेशन के निकट पहुंचे, तो वहां एक लग्जरी वाहन खड़ा दिखा। उस पर कांग्रेस का बड़ा झंडा लगा हुआ था। टीम ने वाहन की तलाशी ली। इसमें 7 गुणे 9 इंच के 470 पंफलेट, एक दो फिट का बैलून, जिस पर कांग्रेस का चुनाव चिह्न था, उसे बरामद किया गया।
इन चुनावी सामग्रियों को रखने व झंडा लगाने का अनुमति पत्र मांगा गया। वाहन पर मौजूद कांग्रेस महिला जिलाध्यक्ष शिमला भारती कोई कागज नहीं दिखा सकीं। टीम प्रभारी ने कोतवाली अकबरपुर पहुंचकर कांग्रेस महिला जिलाध्यक्ष शिमला भारती व उनके चालक मोहम्मद आलम के विरुद्ध आचार संहिता उल्लंघन का केस दर्ज करा दिया। कोतवाल अमित कुमार सिंह ने बताया कि मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। वाहन को सीज कर कोतवाली परिसर में खड़ा कर दिया गया है।