फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   case filed on five including village head

Ambedkar Nagar News: धोखाधड़ी में पूर्व प्रधान व सचिव समेत पांच पर केस

Thu, 04 May 2023 11:06 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 04 May 2023 11:06 PM IST
विज्ञापन
case filed on five including village head
जलालपुर (अंबेडकरनगर)। न्यायालय के आदेश पर धोखाधड़ी के आरोप में कटका पुलिस ने पूर्व ग्राम प्रधान व तत्कालीन सचिव के अलावा तीन अन्य आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की विवेचना शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

मामला कटका थाना क्षेत्र के अजमलपुर ग्राम पंचायत का है। गांव निवासी छोटेलाल ने विशेष न्यायाधीश एससी एसटी एक्ट के समक्ष प्रार्थना पत्र देकर कहा कि उनके चाचा भारत ने शादी नहीं की थी। उन्होंने अपनी संपूर्ण चल-अचल संपत्ति की रजिस्टर्ड वसीयत उसके नाम कर दी है। उनकी मौत के 12 वर्ष बाद विपक्षी दीपक ने परिवार रजिस्टर की नकल में कर्मचारियों व प्रधान की मिलीभगत से अपना व अन्य लोगों का नाम अंकित करा दिया। इसके बाद संबंधित भूमि पर निर्माण कराने लगा। इसका विरोध करने पर धमकी दी गई।
विज्ञापन

पीड़ित ने कहा कि कटका थाने में शिकायत की गई, लेकिन पुलिस ने डांट कर भगा दिया। एसपी से रजिस्टर्ड डाक द्वारा की गई शिकायत के बाद भी कोई एक्शन नहीं हुआ। कोर्ट ने इस पर मामले का संज्ञान लेते हुए बीते दिनों केस दर्ज करने का निर्देश दिया। इसी क्रम में अब कटका पुलिस ने तत्कालीन प्रधान प्रवीण कुमार यादव, तत्कालीन सचिव विक्रम सागर, दीपक तथा उषा व सोनम के नाम अलग-अलग धाराओं में केस दर्ज कर लिय। एसओ अभय कुमार मौर्य ने केस दर्ज होने की पुष्टि की है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed