{"_id":"628e68544d3e625a2a6120c8","slug":"case-filed-against-two-for-threatening-the-witness-ambedkar-nagar-news-lko632232478","type":"story","status":"publish","title_hn":"गवाह को धमकाने में दो पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गवाह को धमकाने में दो पर केस दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बसखारी (अंबेडकरनगर)। बसपा नेता जुरगाम मेंहदी व चालक शुभनीत यादव हत्याकांड के मुख्य गवाह को न्यायालय में गवाही से पलटने के लिए धमकी देने के आरोप में हंसवर पुलिस ने दो आरोपियों के विरुद्ध केस दर्ज किया है। हंसवर थाने में नसीराबाद निवासी हुसैन मोहम्मद ने बताया कि वह बसपा नेता जुरगाम मेंहदी व उनके चालक शुभनीत यादव के हत्याकांड का मुख्य गवाह है।
बीते दिनों उसे न्यायालय में गवाही से पलटने के लिए माफिया खान मुबारक के दो गुर्गे दिलीप चौरसिया निवासी जल्लालपुर हंसवरव दानिश निवासी टांडा द्वारा धमकी दी गई। बताया कि वह घर से बाजार की तरफ जा रहे थे। बरही एदिलपुर के पास उन्हें रोक लिया गया और धमकी दी गई। उसे लगातार गवाही न देने के लिए कहा जा रहा है और धमकी दी जा रही है। कहा गया कि यदि खान मुबारक के पक्ष में गवाही नहीं दोगे तो तुम्हारा भी हाल जुरगाम मेंहदी व शकील अहमद जैसा होगा। डर के चलते वह पुलिस से शिकायत दर्ज कराने से बच रहा था। परंतु जब उसे जानकारी हुई कि दोनों भट्ठा संचालक से लूट के मामले में जेल भेज दिए गए, तब उसने इसकी शिकायत दर्ज करायी। एसओ विजय प्रताप तिवारी ने बताया कि मामले में केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है। (संवाद)