फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Case filed against the inspector and constable for beating at the police post

Ambedkar Nagar News: चौकी पर पिटाई के मामले में दरोगा व सिपाही पर केस

Wed, 16 Jul 2025 10:37 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jul 2025 10:37 PM IST
विज्ञापन
Case filed against the inspector and constable for beating at the police post
अंबेडकरनगर। कोतवाली अकबरपुर के श्रवण क्षेत्र चौकी पर 11 जून 2025 को रामभेज, उसके भाई मुकेश समेत तीन लोगों की दरोगा राहुल पांडेय व सिपाही बृजेश यादव ने पिटाई की थी। विशेष न्यायाधीश एससी एसटी रामविलास सिंह ने कोतवाली प्रभारी अकबरपुर को तत्कालीन चौकी प्रभारी राहुल कुमार पांडेय व सिपाही बृजेश यादव पर मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए थे। मामले में करीब 13 दिन बाद पुलिस ने केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

ग्राम मूसेपुर गिरंट निवासी रामभेज ने कोर्ट में दाखिल की गई याचिका में बताया कि गांव के आशाराम की मां सिंगारी ने आशाराम की पत्नी सुनीता देवी के नाम रजिस्टर्ड वसीयत कर दी थी। इस बात पर आशाराम और उसके भाई सदाराम में अक्सर कहासुनी होती रहती है। आशाराम ने सदाराम के विरुद्ध श्रवण क्षेत्र चौकी पर एक शिकायती प्रार्थना पत्र दिया था। इस मामले में सदाराम की ओर से 11 जून 2025 को रामभेज अपने भाई मुकेश कुमार, प्रदीप कुमार, अशोक कुमार यादव और गांव के अन्य लोगों के साथ चौकी पर शिकायत लेकर पहुंचे थे।
विज्ञापन

रामभेज का आरोप है कि चौकी इंचार्ज ने उन्हें, मुकेश, प्रदीप और अशोक को कमरे में बुलाकर बेल्ट और बूट से पीटा, जातिसूचक गालियां दीं। साथ ही पिस्टल दिखाकर एनकाउंटर की धमकी भी दी थी। रुपये की मांग पर मना करने पर उसका, उसके भाई मुकेश कुमार व अशोक यादव का चालान कर दिया था। घटना के संबंध में थाना कोतवाली अकबरपुर व एसपी से शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई थी। न्यायालय ने क्षेत्राधिकारी नगर से जांच कराई थी, जिसमें रामभेज व अन्य ने अपने बयान में पूरे घटनाक्रम की पुष्टि की।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुनवाई करते हुए दो जुलाई को न्यायालय ने प्रभारी व सिपाही पर केस दर्ज करने के आदेश दिए थे। इंस्पेक्टर श्रीनिवास पांडेय ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। राहुल फिलहाल टांडा के मुबारकपुर में चौकी प्रभारी के पद पर कार्यरत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed