फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Case filed against Kishouchha Nagar Panchayat Chairman

किछौछा नगर पंचायत अध्यक्ष पर केस दर्ज

Fri, 23 Jun 2017 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर Updated Fri, 23 Jun 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन

राशनकार्डों के सत्यापन में लगे नगर पंचायत कर्मचारियों से सत्यापन सूची जबरन ले लेने तथा अपने चहेतों का नाम सूची में शामिल कर वापस दे दिए जाने के मामले में अशरफपुर किछौछा की नगर पंचायत अध्यक्ष के विरुद्ध बसखारी थाने में विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन


गौरतलब है कि जिले में इन दिनों राशनकार्डों के सत्यापन का कार्य तेजी से चल रहा है। जिला प्रशासन द्वारा इसकी नियमित समीक्षा भी की जा रही है। गत दिवस डीएम अखिलेश सिंह ने राशनकार्डों के सत्यापन से जुड़े अधिकारियों की बैठक बुलाई तो उसमें पता चला कि नगर पंचायत अशरफपुर किछौछा में अध्यक्ष शबाना खातून द्वारा कर्मचारियों पर अनावश्यक दबाव डाला जा रहा है।
विज्ञापन


बताया गया कि सत्यापन कार्य के लिए नगर पंचायत क्षेत्र में कुल छह कर्मचारियों को लगाया गया है। उन्होंने गत दिवस सत्यापन का कार्य लगभग पूरा कर लिया था। नगर पंचायत अध्यक्ष ने उन कर्मचारियों को बुलाकर सत्यापन किए गए फॉर्म व घोषणापत्र अपने पास रख लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद अपने चहेते लोगों की सूची बनाकर नए सिरे से सत्यापन फॉर्म उन्हें वापस कर दिया। इसके साथ ही एक कवरिंग लेटर भी अध्यक्ष की तरफ से लगा दिया गया। नगर पंचायत कर्मी राकेश सिंह, हरिश्चंद्र, रामसम्हारू व राकेश प्रजापति ने डीएम को लिखित तौर पर बताते हुए कहा कि उनके सत्यापन फॉर्म जबरन नगर पंचायत अध्यक्ष ने ले लिए।

उन्हें धमकी भी दी जा रही है। डीएम अखिलेश ने मामले को अत्यंत गंभीरता से लिया और प्रभारी अधिशासी अधिकारी संगीता कुमारी को निर्देशित किया कि वे तत्काल मामले में केस दर्ज कराएं। इस क्रम में अधिशाषी अधिकारी ने बसखारी थाने पहुंचकर नगर पंचायत अध्यक्ष के विरुद्ध तहरीर दी। पुलिस ने विभिन्न धाराओं में उनके विरुद्ध केस दर्ज कर लिया।

 
नगर पंचायत अध्यक्ष शबाना खातून व उनके पति गौस अशरफ का विवादों से पुराना नाता रहा है। उम्र छिपाकर नगर पंचायत अध्यक्ष चुन लिए जाने के मामले में कोर्ट ने बीते दिनों चुनाव ही अवैध कर दिया था। इस पर उन्हें बर्खास्त कर दिया गया था। बाद में हुए चुनाव में शबाना फिर से जीत दर्ज करने में सफल रहीं।


डीएम अखिलेश सिंह ने बताया कि संबंधित प्रकरण में कर्मचारियों ने शिकायत की थी। इस पर तत्काल मामले में विधिक कार्रवाई के निर्देश दिए गए। मामले में बसखारी थाने में केस दर्ज हो गया है। उधर नगर पंचायत अध्यक्ष शबाना खातून ने बताया कि उन्होंने किसी पर कोई दबाव नहीं डाला। जो सूची आई, उसी को उन्होंने आगे भेज दिया। सूची बदलने या जोर-जबरदस्ती जैसे आरोप सही नहीं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed