फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Case filed against eight named and 60 unknown persons for blocking the road by placing the dead body

Ambedkar Nagar News: शव रखकर मार्ग जाम करने में आठ नामजद, 60 अज्ञात पर केस

Sun, 08 Dec 2024 11:20 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Sun, 08 Dec 2024 11:20 PM IST
विज्ञापन
Case filed against eight named and 60 unknown persons for blocking the road by placing the dead body
अंबेडकरनगर। युवक के शव को सड़क पर रखकर जलालपुर-बसखारी मार्ग जाम करने के मामले में कोतवाली पुलिस ने आठ नामजद के अलावा 60 अन्य के खिलाफ अलग-अलग धाराओं में केस दर्ज कर लिया। इसके साथ ही मामले में छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मालूम हो कि छह दिसंबर को कोतवाली क्षेत्र के फरीदपुर गांव निवासी अखिलेश ने गांव के बाहर पेड़ से लटककर जान दे दी थी। एक दिन पहले ही उसकी पत्नी रेखा ने दहेज उत्पीड़न का केस पति समेत अन्य ससुरालीजन के खिलाफ दर्ज कराया था। परिजनों का आरोप था कि फर्जी ढंग से केस दर्ज करने व पुलिस के उत्पीड़न करने से ही क्षुब्ध होकर उसने आत्महत्या कर ली। शनिवार को परिजनों ने ग्रामीणों के साथ शव को सड़क पर रखकर जलालपुर-बसखारी मार्ग जाम कर दिया। वे महिला व उसके परिजनों के खिलाफ केस दर्ज कराने व संबंधित पुलिसकर्मी के खिलाफ भी कार्रवाई किए जाने की मांग कर रहे थे। हालांकि एक दिन पहले ही देर शाम पुलिस ने मृतक के भाई की तहरीर पर मृतक की पत्नी रेखा व अन्य के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया था।
विज्ञापन

अब सड़क जाम करने के मामले में भी पुलिस ने एक्शन लिया है। उपनिरीक्षक अमीन की तहरीर पर अवधेश यादव, ठाकुर प्रसाद, राजू यादव, तीरथराम, रामभरत, मिरजा, पिंटू व सच्चिदानंद के अलावा 60 अज्ञात के खिलाफ अलग-अलग धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed