फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Case against unknown in stone pelting on Vande Bharat Express

Ambedkar Nagar News: वंदेभारत एक्सप्रेस पर पत्थरबाजी में अज्ञात पर केस

Tue, 30 Apr 2024 10:50 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 30 Apr 2024 10:50 PM IST
विज्ञापन
Case against unknown in stone pelting on Vande Bharat Express
अंबेडकरनगर। वंदेभारत एक्सप्रेस पर कटेहरी के पास शरारती तत्वों द्वारा पत्थर फेंकने के मामले में आरपीएफ थाने में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज हो गया है। इससे पहले अकबरपुर व मालीपुर में भी कई दिन पहले पत्थर फेंका गया था। सिर्फ अमर उजाला ने मंगलवार के अंक में इस खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया , जिसके बाद अब केस दर्ज हो गया है।
विज्ञापन

वंदेभारत एक्सप्रेस पर पिछले एक पखवाड़े के अंदर तीन बार शरारती तत्वों द्वारा पत्थरबाजी की जा चुकी है। एक दिन पहले सोमवार को भी दोपहर करीब जब वंदेभारत पटना से चलकर वाराणसी, अकबरपुर अयोध्या के रास्ते लखनऊ जा रही थी तो कटेहरी के पास कुछ लोगों ने पत्थर फेंक दिया। इससे ट्रेन के अगले हिस्से में लगा शीशा क्षतिग्रस्त हो गया था।
विज्ञापन

लखनऊ पहुंचने पर अधिकारियों ने इसकी जानकारी अकबरपुर स्टेशन को दी। सूचना मिलते ही जीआरपी व आरपीएफ टीम ने मौके का निरीक्षण भी किया। इसके बाद अब मामले में आरपीएफ प्रभारी जीएस गौतम की तहरीर पर आरपीएफ थाने में अज्ञात शरारती तत्वों के खिलाफ सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने की धारा में केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ट्रेन में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान की कोशिश में लगी है। इसके साथ ही वंदेभारत के आने व जाने के समय पुलिस ने और चौकसी बढ़ाने का निर्णय लिया है। इसमें स्थानीय ग्रामीणों की भी गोपनीय ढंंग से मदद ली जा रही है, जिससे शरारती तत्वों की पहचान की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed