फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Car overturned in canal, driver saved

Ambedkar Nagar News: नहर में पलटी कार, चालक बचा

Tue, 16 Jul 2024 11:04 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Tue, 16 Jul 2024 11:04 PM IST
विज्ञापन
Car overturned in canal, driver saved
जमुनीपुर के निकट नहर में गिरी कार को निकालते लोग। -संवाद
जमुनीपुर (अंबेडकरनगर)। अकबरपुर कोतवाली के जमुनीपुर स्थित शारदा सहायक नहर में मंगलवार सुबह अचानक अनियंत्रित होकर कार गिर गई। स्थानीय लोगों ने कार चालक युवक को बाहर निकाला। हादसे में वह बच गया। बताते चलें कि जमुनीपुर बाजार में किराए के मकान में रह रहे मद्रास निवासी मदुरई मंगलवार सुबह अपने भतीजे गुड्डू (19) को कार चलाना सिखा रहे थे। चालक सीट पर गुड्डू बैठा था। इसी बीच अचानक कार अनियंत्रित हो गई। जब तक बगल बैठे मदुरई उसे संभालते तब तक कार बगल स्थित शारदा सहायक नहर में पलट गई। इससे मौके पर चीख पुकार मच गई। स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। कार में फंसे चाचा-भतीजे को बाहर निकाला। हालांकि घटना में दोनों बाल बाल बच गए। बाद में कार को भी बाहर निकाल लिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed