फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Capacity is 100, only nine units of blood left

Ambedkar Nagar News: क्षमता 100 की, बचा सिर्फ नौ यूनिट खून

Tue, 21 May 2024 10:14 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 21 May 2024 10:14 PM IST
विज्ञापन
Capacity is 100, only nine units of blood left
अंबेडकरनगर। जिला अस्पताल परिसर स्थित 100 यूनिट क्षमता वाले ब्लड बैंक में मौजूदा समय में मात्र नौ यूनिट ही खून मौजूद है। चार प्रमुख ब्लड ग्रुप बी-निगेटिव, एबी निगेटिव, ओ-निगेटिव व बी-पॉजिटिव खून की एक यूनिट भी नहीं है। नतीजा यह है कि मंगलवार को एक महिला को खून की जरूरत पड़ी तो एक युवक ने जिला अस्पताल पहुंचकर रक्तदान किया।
विज्ञापन

जिला अस्पताल परिसर स्थित ब्लड बैंक में खून की कमी का सिलसिला थम नहीं रहा है। इससे जरूरत पड़ने पर मरीजों को कई प्रकार की मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। कहने को ब्लड बैंक की क्षमता सौ यूनिट की है लेकिन मौजूदा समय में मात्र नौ यूनिट ही खून उपलब्ध है। ए-पॉजिटिव चार यूनिट, एबी-पॉजिटिव तीन यूनिट, ओ-पॉजिटिव एक यूनिट, ए-निगेटिव खून शामिल है। बी-पॉजिटिव, बी निगेटिव, एबी पॉजिटिव व ओ निगेटिव खून मौजूदा समय में ब्लड बैंक में नहीं है।
विज्ञापन

अब ऐसे में एक एक यूनिट ब्लड के लिए मरीजों व उनके तीमारदारों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। तहसील क्षेत्र टांडा निवासी महिला निर्मला जिला अस्पताल में भर्ती हैं। उन्हें मंगलवार को ओ पॉजिटिव खून की जरूरत थी। ब्लड बैंक में मात्र एक यूनिट ही ओ पॉजिटिव खून उपलब्ध था। ऐसे में उसके तीमारदारों से कहा गया कि इमरजेंसी के लिए एक यूनिट है। किसी को बुलाकर रक्तदान करा दीजिए। इसपर कटेहरी निवासी राजप्रताप सिंह ने जिला अस्पताल पहुंचकर रक्तदान किया। इसके बाद महिला को खून उपलब्ध हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. एएम त्रिपाठी ने कहा कि सामाजिक संगठनों से संपर्क किया जा रहा है। जल्द ही रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने युवाओं से अपील भी किया कि वे बढ़-चढ़कर रक्तदान करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed