फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Candidates and honorables also voted

प्रत्याशियों व माननीयों ने भी किया मतदान

Thu, 03 Mar 2022 11:53 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Mar 2022 11:53 PM IST
विज्ञापन
Candidates and honorables also voted
अंबेडकरनगर। एक तरफ जहां आम मतदाता प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में कैद कर रहे थे, तो इसी बीच प्रत्याशियों व माननीयों ने भी संबंधित बूथ पर पहुंचकर मतदान किया। कोई परिवार के साथ मतदान केंद्र पर पहुंचा तो किसी ने अकेले ही संबंधित बूथ पर मताधिकार का प्रयोग किया।
विज्ञापन

माननीयों व प्रत्याशियों ने भी बृहस्पतिवार को अपने बूथ पर पहुंचकर मताधिकार का प्रयोग किया। इनमें कुछ प्रत्याशी ऐसे थे, जो परिवार के सदस्यों के साथ बूथ पर पहुंचे, तो कुछ ने अकेले ही बूथ पर पहुंचकर मतदान किया। अकबरपुर विधानसभा सीट से सपा प्रत्याशी रामअचल राजभर बेटे संजय राजभर के साथ मतदान केंद्र कयामुद्दीनपुर पहुंचे और मताधिकार का प्रयोग किया।
विज्ञापन

बसपा प्रत्याशी चंद्रप्रकाश वर्मा ने मतदान केंद्र डॉ. गणेशकृष्ण जेतली इंटर कॉलेज पहुंचकर मतदान किया। वह अकेले ही मतदान केंद्र पर पहुंचे। टांडा विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी कपिलदेव वर्मा ने अपनी मां व पत्नी के साथ मतदान केंद्र गोविंदपुर काजीपुर पहुंचकर वोट डाला। आलापुर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी त्रिवेणीराम ने परिवार के सदस्यों के साथ मतदान केंद्र केदरूपुर पहुंचकर मतदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनके अलावा आलापुर विधायक अनीता कमल ने केदरूपुर मतदान केंद्र पर मताधिकार का प्रयोग किया। उनके साथ पति भी मौजूद रहे। जिला पंचायत अध्यक्ष श्यामसुंदर उर्फ साधू वर्मा ने पत्नी के साथ मतदान केंद्र मसड़ा पर पहुंचकर मताधिकार का प्रयोग किया। पूर्व मंत्री व टांडा के सपा प्रत्याशी राममूर्ति वर्मा, टांडा विधायक संजू देवी, जलालपुर विधायक सुभाष राय, पूर्व विधायक पवन पांडेय, कटेहरी के बसपा प्रत्याशी प्रतीक पांडेय समेत अन्य प्रत्याशियों व माननीयों ने मताधिकार का प्रयोग संबंधित बूथ पर पहुंचकर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed