फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   caa

प्रशासन ने किया वाजिदपुर मेें जुलूस निकालने की कोशिश विफल

Sun, 22 Dec 2019 11:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 22 Dec 2019 11:21 PM IST
विज्ञापन
caa
जलालपुर। नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में प्रशासन ने जलालपुर के वाजिदपुर मोहल्ले में रविवार को जुलूस निकालने की कोशिशों को विफल कर दिया। इससे पहले जलालपुर थाना क्षेत्र के नगपुर में रविवार देर शाम कानून के विरोध में जुलूस निकाले जाने को लेकर सात नामजद व 150 अज्ञात के विरुद्ध पुलिस ने धारा 144 का उल्लंघन करने में केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

इस बीच माहौल को शांतिपूर्ण बनाए रखने के लिए जलालपुर नगर के अलावा जिला मुख्यालय पर पुलिस प्रशासन ने रूट मार्च भी निकाला। इसमें खुली गाड़ियों में सवार पुलिस कर्मी भी शामिल रहे।
विज्ञापन

नागरिकता संशोधन कानून को लेकर पुलिस प्रशासन ने रविवार को वाजिदपुर मोहल्ले में दोपहर के करीब निकलने वाले जुलूस को विफल कर दिया। दरअसल कुछ नागरिकों ने कानून के विरोध में जुलूस निकाले जाने की घोषणा शनिवार को की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद से ही पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी सक्रिय हो गए थे। समझाने-बुझाने का दौर चला तो आधी रात के करीब यह घोषणा कर दी गई कि जुलूस नहीं निकाला जाएगा। इसके बावजूद प्रशासन कोई रिस्क लेने के मूड में नहीं था।
एडीएम अमरनाथ राय व एएसपी अवनीश कुमार मिश्र भारी दल-बल लेकर मौके पर पहुंच गए। एसडीएम धीरेंद्र श्रीवास्तव व सीओ आरपी राय के अलावा कई थानाध्यक्ष भी मौके पर मौजूद रहे। कुछ नागरिकों ने एकत्र होने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने उन्हें जुलूस नहीं निकालने दिया।
सूत्रों के अनुसार पुलिस ने एकत्र लोगों को पहले समझाया।
इसके बाद जो लोग नहीं मान रहे थे उन्हें खदेड़ दिया गया। हालांकि एडीएम अमरनाथ राय के अनुसार जुलूस न निकालने का निर्णय रात में ही हो गया था। एहतियातन प्रशासन मौके पर मौजूद था। समझा-बुझाकर ही काम चल गया।
उधर, इससे पहले शनिवार देर शाम जलालपुर थाना क्षेत्र के नगपुर बाजार में एकत्र हुए नागरिकों ने मुस्तफाबाद से लेकर प्राइमरी स्कूल तक नागरिकता कानून के विरोध में जुलूस निकाला। इसमें सरकार से कानून अविलंब वापस लेने की मांग की गई।
वक्ताओं ने कहा कि यह कानून पक्षपातपूर्ण है। इसे जल्द वापस लेेने की घोषणा कर देश में अमन-चैन की बहाली सुनिश्चित की जाए। जुलूस निकलने की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने लोगों को समझाया-बुझाया और जुलूस को समाप्त करा दिया।
बाद में धारा 144 लागू होने के बावजूद उसका उल्लंघन करने के आरोप में हाशिम समेत सात नामजद तथा 150 अज्ञात नागरिकों के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया। एएसपी अवनीश कुमार मिश्र ने धारा 144 के उल्लंघन में केस दर्ज करने की पुष्टि की है।
शांति एवं कानून व्यवस्था को बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन ने रविवार को जलालपुर नगर में रूट मार्च निकाला। इसका नेतृत्व एडीएम अमरनाथ राय व एएसपी अवनीश कुमार मिश्र ने किया। इसमें कई एसडीएम, सीओ व थाना प्रभारी शामिल रहे।

रूट मार्च में खुली गाड़ियों में सवार पुलिस कर्मियों को खासतौर पर शामिल किया गया था। वाहनों के लंबे काफिले के साथ जलालपुर नगर में रूट मार्च निकालने के बाद टीम ने जिला मुख्यालय का रुख किया। अकबरपुर नगर पहुंचकर भी अलग-अलग क्षेत्रों में रूट मार्च निकाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed