फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Buses ready for PET; help desk set up

Ambedkar Nagar News: पीईटी के लिए बसें तैयार, बनी हेल्प डेस्क

Sat, 24 Oct 2026 10:17 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 24 Oct 2026 10:17 PM IST
विज्ञापन
Buses ready for PET; help desk set up
अंबेडकरनगर। प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की आवाजाही को सुगम बनाने के लिए परिवहन विभाग ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। अकबरपुर डिपो में हेल्प डेस्क बनाई गई है, ताकि परीक्षार्थियों को आसानी से जानकारी मिल सके। चालकों और परिचालकों को समय से ड्यूटी पर पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


परीक्षा के मद्देनजर परिवहन विभाग ने शनिवार दोपहर से ही कई बसों को रिजर्व रखना शुरू कर दिया। रविवार को भी दोपहर से सामान्य संचालन के अलावा अन्य बसों को जरूरत के अनुसार रिजर्व रखने की तैयारी है। स्टेशन इंचार्ज लक्ष्मी सिंह ने बताया कि परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाने के लिए सुबह से ही बसें लगा दी जाएंगी। इसके लिए डिपो के सभी चालकों और परिचालकों को निर्देशित किया गया है। 30 अक्तूबर और एक नवंबर को होने वाली परीक्षा के दौरान भी इसी तरह बसों को रिजर्व रखा जाएगा।
विज्ञापन

परिवहन विभाग के अनुसार, जिले से करीब 84,349 अभ्यर्थियों के दूसरे जनपदों में परीक्षा देने जाने की संभावना है। वहीं, शनिवार को दूसरे जिलों से लगभग 19,632 अभ्यर्थियों के जिले में आने का अनुमान है। इतनी बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों की आवाजाही को देखते हुए बसों के संचालन पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed