{"_id":"64514ce4c9da672d6c07a9a8","slug":"bus-went-to-election-passengers-were-helpless-ambedkar-nagar-news-c-13-1-213050-2023-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: चुनाव में गईं बस, यात्री हुए बेबस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: चुनाव में गईं बस, यात्री हुए बेबस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। अकबरपुर डिपो की 54 में से 20 बसों के चुनाव ड्यूटी में चले जाने से मंगलवार को यात्री परेशान दिखे। इसका सबसे ज्यादा असर लखनऊ व आजमगढ़ रूट पर दिखा। कम बसों के चलने से काफी संख्या में यात्री अकबरपुर रोडवेज पर इधर-उधर भटकते रहे।
प्रथम चरण का मतदान चार मई को होना है। इसके लिए अकबरपुर डिपो से लखनऊ, गोंडा, बहराइच व श्रावस्ती सहित अन्य जनपदों के लिए बसें एक दिन पहले सोमवार को रवाना हो गईं। ऐसे में मंगलवार को अकबरपुर बस स्टेशन पर यात्री बसों के इंतजार में भटकते नजर आए। अतरौलिया निवासी दीपक अपने गांव जाने के लिए सुल्तानपुर से अकबरपुर पहुंचे थे। यहां उन्हें बस के लिए करीब दो घंटे तक इंतजार करना पड़ा।
राजेसुल्तानपुर निवासी अश्विनी कुमार भी बस के इंतजार में भटकते दिखे। बताया कि वे अयोध्या से यहां तो आ गए लेकिन अब राजेसुल्तानपुर जाने के लिए बस नहीं मिल रही है। जहांगीरगंज के राजेंद्र कुमार भी बस के इंतजार में बैठे नजर आए। बताया कि करीब एक घंटा बीत चुका है लेकिन कोई बस नहीं आई। साथ में परिवार है इसके चलते ही टैक्सी नहीं पकड़ रहा। ऐसा ही रहा तो मजबूर होकर टैक्सी पर बैठने के लिए विवश होना पड़ेगा।
विज्ञापन
सभी रूटों पर चल रहीं बसें
बसों का संचालन सभी रूटों पर हो रहा है। चुनाव ड्यूटी में बसों के जाने से संख्या घटी है। इससे यात्रियों को इंतजार करना पड़ रहा है। यात्रियों की सुविधा का ध्यान रखा जा रहा है।
- वीएन तिवारी एआरएम, अकबरपुर