{"_id":"6404d2f3c586da311e088644","slug":"bus-service-ambedkar-nagar-news-lko671222611-2023-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: त्यौहार में बढ़ी अकबरपुर डिपो की आय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: त्यौहार में बढ़ी अकबरपुर डिपो की आय
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। सहालग के साथ ही होली व शब-ए-बरात पर्व के बीच अकबरपुर डिपो की आय में भी वृद्धि हुई है। फरवरी में जहां प्रतिदिन औसतन नौ लाख रुपये की आय हुई थी तो वहीं मार्च में प्रतिदिन 12 लाख रुपये की आय हो रही है। इसका मुख्य कारण यह कि सहालग व पर्वों को देखते हुए प्रतिदिन बड़ी संख्या में यात्री परिवहन निगम की बस से यात्रा कर रहे हैं। इसके अलावा बसों की संख्या में वृद्धि होना भी आय वृद्धि का मुख्य कारण है।
पर्व की खुशियां परिवार के साथ मनाने के लिए लोगों का घर पहुंचने का सिलसिला तेज हो गया है। इसके लिए लोगों का अकबरपुर बस स्टेशन पहुंचने का सिलसिला भी तेज हो गया है। यात्रियों की संख्या बढने का ही नतीजा है कि अकबरपुर डिपो की आय में भी वृद्धि होने लगी है।
अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि फरवरी माह में जहां अकबरपुर डिपो की प्रतिदिन आय नौ लाख रुपये थी तो वहीं पर्व के मद्देनजर मार्च माह में प्रतिदिन आय बढ़कर 12 लाख रुपये हो गई है। आगामी एक दो दिन में आय में और भी वृद्धि होने की संभावना है।
विज्ञापन
आय में वृद्धि का मुख्य कारण एक तरफ जहां यात्रियों की संख्या में वृद्धि होना है तो वहीं बसों की संख्या में भी बढ़ोत्तरी एक प्रमुख कारण है। पूर्व में जहां बेड़े में 48 बसें थीं तो वहीं अब बढ़कर 57 हो गई हैं।
ऐसे में गंतव्य तक जाने के लिए यात्री परिवहन निगम की बस का अधिक प्रयोग कर रहे हैं। उधर एआरएम विवेकानंद तिवारी ने बताया कि पर्व के मद्देनजर यात्रियों की संख्या बढने से आय में वृद्धि हुई है। यात्रियों को बेहतर परिवहन सुविधा मिल सके इसके लिए भी सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।