{"_id":"61df169657edfb43d343ea9b","slug":"bus-collided-with-tree-passengers-narrowly-escaped-ambedkar-nagar-news-lko6131826156","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेड़ से टकराई बस, बाल-बाल बचे यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेड़ से टकराई बस, बाल-बाल बचे यात्री
विज्ञापन
अंबेडकरनगर के बसखारी मार्ग पर हादसे का शिकार रोडवेज बस -संवाद
- फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। दिल्ली से दोहरीघाट के लिए यात्रियों को लेकर जा रही परिवहन निगम की बस बुधवार सुबह अकबरपुर बसखारी मार्ग स्थित ओवरब्रिज के निकट स्टेयरिंग फेल होने से अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इससे मौके पर अफरातफरी मच गई। यह संयोग ही रहा कि हादसे में सभी यात्री पूरी तरह से सुरक्षित रहे। पुलिस के साथ ही परिवहन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। बाद में दूसरी बस की व्यवस्था कर यात्रियों को गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह दिल्ली से यात्रियों को लेकर परिवहन निगम की बस अकबरपुर बस स्टेशन पहुंची। यहां से यात्रियों को लेकर वह दोहरीघाट के लिए रवाना हो गई। सुबह लगभग साढ़े 7 बजे जब वह अकबरपुर-बसखारी मार्ग स्थित ओवरब्रिज के निकट पहुंची, तो अचानक बस अनियंत्रित हो गई। जब तक चालक वाहन को संभालता, तब तक बस सड़क के किनारे पेड़ से जा टकराई।
जोरदार टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण घटनास्थल की तरफ दौड़ पड़े। घटना से मौके पर चीख पुकार मच गई। हालांकि घटना में सभी यात्री पूरी तरह से सुरक्षित रहे। जानकारी होते ही पुलिस कर्मियों के साथ ही परिवहन विभाग के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। सभी यात्रियों के सुरक्षित होने से राहत की सांस ली। बाद में दूसरी बस की व्यवस्था कर यात्रियों को गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया।