फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Burned transformer not changed even after two days

दो दिन बाद भी नहीं बदला जला ट्रांसफॉर्मर

Sat, 22 Jan 2022 11:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jan 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Burned transformer not changed even after two days
आलापुर (अंबेडकरनगर)। रामनगर विद्युत उपकेंद्र के जहांगीरगंज फीडर से जुड़े अन्नापुर गांव के पास लगा ट्रांसफॉर्मर दो दिन से खराब पड़ा है। इससे लगभग 1500 लोगों की बिजली आपूर्ति बाधित है। उपभोक्ताओं का आरोप है कि कई बार शिकायत दर्ज करायी गई, लेकिन अब तक ट्रांसफॉर्मर को बदला नहीं जा सका है।
विज्ञापन

रामनगर विद्युत उपकेंद्र के जहांगीरगंज फीडर से जुड़े अन्नापुर गांव की विद्युत आपूर्ति दो दिनों से बाधित है। कारण यह कि पेट्रोल पंप के पास लगा 25 केवी का ट्रांसफॉर्मर जल गया है। इससे करीब 1500 लोगों को दो दिन से बिजली नहीं मिल पा रही है। कड़ाके की ठंड में विद्युत आपूर्ति बाधित होने से लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि कई बार ट्रांसफॉर्मर बदलवाने की मांग की गई, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी इस तरफ ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन

उपभोक्ता बलवीर मौर्य, राजेश सोनी, कपिलदेव व राजेश कुमार आदि का कहना है कि लगभग 1500 लोगों को विद्युत आपूर्ति मुहैया कराने वाले ट्रांसफॉर्मर की क्षमता काफी कम है। इसके चलते ही वह आए दिन फुंक जाता है। उधर, अधिशाषी अभियंता का कहना है कि जल्द ही ट्रांसफॉर्मर बदला जाएगा। इसके लिए आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed