फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Burglars broke trunk and flown quarter million Rs

डिक्की तोड़ चोरों ने सवा लाख उड़ाए

Sun, 20 Dec 2015 10:52 PM IST
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 20 Dec 2015 10:52 PM IST
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक सम्मनपुर थाना क्षेत्र के कोइंदा निवासी इन्द्रबली वर्मा ने  फैजाबाद सहकारी बैंक की शाखा अकबरपुर से 96 हजार रुपए तथा दुग्ध उत्पादक सहकारी समिति सहनेमऊ से 15 हजार रुपए निकालकर उसे बाइक की डिक्की में रखा, और पटेलनगर तिराहे पर पहुंचकर बाइक खड़ी कर दी।
विज्ञापन


वहां वे एक दुकान में कुछ सामान लेने चले गए। वापस लौटने पर उन्होंने दिक्की को खुला पाया। चोरों ने न सिर्फ 1 लाख 11 हजार रुपए नकद, वरन कुछ अन्य कागजात भी पार कर दिए। स्थानीय स्तर पर खोजबीन की गई, लेकिन सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन


पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर रूदी है, लेकिन अभी तक कोई सफलता नहीं मिल सकी है। पुलिस पटेलनगर तिराहे पर लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज से चोरों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। कोतवाली प्रभारी योगेश शाह ने बताया कि मामले में छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed