फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Bulldozer runs in Rajesultanpur market

Ambedkar Nagar News: राजेसुल्तानपुर बाजार में चला बुलडोजर

Tue, 06 Jan 2026 11:17 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Tue, 06 Jan 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
Bulldozer runs in Rajesultanpur market
राजेसुल्तानपुर। नगर पंचायत राजेसुल्तानपुर बाजार में मंगलवार को दुकानदारों द्वारा किए गए अतिक्रमण को प्रशासन ने बुलडोजर चलवाकर ढहाया। कई चबूतरों, टिनशेड आदि को ध्वस्त कराया गया।
विज्ञापन



नगर पंचायत क्षेत्र में लगातार बढ़ रही जाम की समस्या को देखते हुए सड़क किनारे पटरी पर किए गए अवैध अतिक्रमण को हटाने की कवायद शुरू की गई है। अधिशासी अधिकारी लक्ष्मी चौरसिया की ओर से दुकानदारों को पूर्व में नोटिस जारी कर निर्धारित समय-सीमा के भीतर अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन आदेश की अनदेखी किए जाने पर मंगलवार को कार्रवाई की गई।
विज्ञापन


अधिशासी अधिकारी के नेतृत्व में नायब तहसीलदार हुबलाल एवं थानाध्यक्ष अक्षय पटेल की मौजूदगी में राजेसुल्तानपुर चौक से थाना गेट के आगे तक तथा चौक से टीपी चौक तक जेसीबी लगाकर सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण को हटाया गया। इसमें दिनेश सोनकर, राजेश गुप्ता, श्री रामपाल, विनोद गुप्ता, संजय वर्मा,चंदन मोदनवाल, अंगद सोनकर, संतोष मोदनवाल, सतीश सिंह, भारत मौर्य, बच्चू लाल सोनकर, कमलेश मद्धेशिया फागु सोनकर, मुन्ना सोनकर, बिहारी मौर्य, मनोज सिंह, विजय सोनकर, अशोक सोनकर, फूलचंद मौर्य, दनिया सिंह, विभूति सिंह के अतिक्रमण हटवाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान दुकानदारों में काफी आक्रोश देखा गया, हालांकि किसी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। ईओ ने बताया कि बाजार क्षेत्र के अन्य मार्गों पर भी दुकानदारों को नोटिस जारी किए जाएंगे। जिन स्थानों से अतिक्रमण हटाया गया है, वहां दोबारा अतिक्रमण करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed