फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Bulldozer on illegal occupation of government land

सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे पर चला बुलडोजर

Sat, 02 Apr 2022 11:06 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 02 Apr 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
Bulldozer on illegal occupation of government land
अंबेडकरनगर के सिझौली में अवैध अतिक्रमण पर चलता बुलडोजर। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। अतिक्रमण को हटाने के लिए शनिवार को अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के सिझौली तथा जलालपुर कोतवाली क्षेत्र के अजईपुर गांव में सरकारी भूमि पर अवैध ढंग से बने घरों पर बुलडोजर चला। पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में बुलडोजर चलने के दौरान क्षेत्र में अफरातफरी मची रही। अतिक्रमण हटाने के दौरान किसी भी प्रकार की अनहोनी को रोकने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा।
विज्ञापन

अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के सिझोली में शनिवार दोपहर उस समय अफरातफरी मच गई, जब तहसीलदार सदर जेपी यादव के नेतृत्व में राजस्व कर्मी पुलिस के साथ बुलडोजर लेकर पहुंच गए। टीम सिझौली के बाहर स्थित एक सरकारी तालाब के निकट पहुंची। तहसीलदार का इशारा मिलते ही राजस्व कर्मियों ने तालाब की भूमि पर बुलडोजर चलाना प्रारंभ कर दिया। इससे मौके पर हड़कंप मच गया। आधे घंटे तक चले बुलडोजर के बीच तालाब की भूमि पर बने घर, छप्पर व टिन शेड धराशायी हो गए। इसके बाद टीम ने सरकारी भूमि का बोर्ड संबंधित भूखंड पर लगा दिया।
विज्ञापन

इस बीच किसी भी प्रकार की अनहोनी को रोकने के लिए बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी मौजूद रहे। तहसीलदार ने बताया कि लगभग 30 वर्ष पहले सिझौली निवासी हीरालाल व रामअचल ने सरकारी तालाब की भूमि का फर्जी ढंग से बैनामा अपने नाम करवा लिया था। इसके बाद उसे अब्दुल्लापुर निवासी शिवकुमारी के हाथों 30 लाख रुपये में बेच दिया गया। संबंधित भूमि पर मौजूदा समय सिझौली निवासी सिंगारी देवी का भी कब्जा था। अभियान चलाकर कब्जा हटा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, जलालपुर कोतवाली क्षेत्र के अजईपुर गांव में ग्राम पंचायत की सरकारी भूमि पर राममिलन, अंसार व असगर ने कब्जा कर रखा था। इसकी शिकायत बीते दिनों जिम्मेदारों से की गई थी। जांच में शिकायत को सही पाया गया था। इस पर शनिवार को तहसीलदार आलोक रंजन सिंह, नायब तहसीलदार राजकपूर, कानूनगो अंकिता सिंह, कोतवाल दीपक सिंह रघुवंशी के नेतृत्व में पुलिस व राजस्वकर्मी बुलडोजर लेकर मौके पर पहुंचे। इसके बाद संबंधित भूखंड पर बुलडोजर चलाकर अवैध कब्जे को हटा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed