{"_id":"62ec08c3f205b24d160c1685","slug":"bulldozer-demolished-three-houses-ambedkar-nagar-news-lko6427025188","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन घरों को बुलडोजर से कराया ध्वस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन घरों को बुलडोजर से कराया ध्वस्त
विज्ञापन
अंबेडकरनगर के मालीपुर बाजार में अवैध निर्माण को ढहाता बुलडोजर।
- फोटो : AMBEDKAR NAGAR
जलालपुर (अंबेडकरनगर)। मालीपुर थाना क्षेत्र के मालीपुर बाजार में रास्ते की भूमि पर अवैध कब्जा कर बनाए गए तीन घरों को प्रशासन ने बुलडोजर से ढहा दिया। इस कार्रवाई के दौरान मौके पर भारी संख्या में पुलिस टीम मौजूद रही। प्रशासन का दावा है कि काफी समय से अवैध कब्जेदारों को नोटिस भेजकर अवैध कब्जा हटाने का निर्देश दिया गया था। इसके बावजूद वे कब्जा नहीं हटा रहे थे। इसके चलते प्रशासन को कार्रवाई करनी पड़ी।
नायब तहसीलदार जलालपुर राजकपूर के नेतृत्व में गुरुवार को लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता अमित कुमार, अमीन विक्रांत चतुर्वेदी व थानाध्यक्ष संतकुमार सिंह पुलिस बल के साथ मालीपुर बाजार पहुंचे। रेलवे स्टेशन के बगल से श्रीराम जानकी मंदिर को जाने के लिए राजस्व अभिलेख में 26 फिट चौड़ा मार्ग है, परंतु उस पर लंबे अर्से से संबंधित भूमि पर कामता, मनोहर, हमीद आदि मकान बनाकर रह रहे थे।
शिकायत के बाद राजस्व व लोक निर्माण विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर बीते दिनों मार्ग भूमि की पैमाइश कराई थी। इसके बाद संबंधित अवैध कब्जेदारों को अपना कब्जा हटाने का निर्देश दिया। लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता ने बताया कि कई बार नोटिस भी जारी किया गया।
विज्ञापन
इसके बावजूद अवैध कब्जेदारों ने कब्जा नहीं हटाया। इसके चलते उन्होंने पुलिस टीम की मौजूदगी में बुलडोजर की मदद से रास्ते की भूमि पर बने घरों को ढहवा दिया। रास्ते की भूमि को अतिक्रमण मुक्त कर दिया गया है, जिससे नागरिकों को सुचारु आवागमन का लाभ मिल सके। बताया कि पिछले दिनों ग्राम प्रधान ने अवैध कब्जा हटाने के लिए इसकी मुनादी भी कराई थी।