{"_id":"67a62942051971efd50734d6","slug":"buffalo-and-chickens-died-after-eating-poisonous-fodder-at-former-pradhans-house-ambedkar-nagar-news-c-91-1-slko1002-129146-2025-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: पूर्व प्रधान के घर पर विषाक्त चारा खाने से भैंस व मुर्गियां मरीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: पूर्व प्रधान के घर पर विषाक्त चारा खाने से भैंस व मुर्गियां मरीं
Fri, 07 Feb 2025 09:09 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Fri, 07 Feb 2025 09:09 PM IST
विज्ञापन
बसखारी (अंबेडकरनगर)। थाना क्षेत्र हंसवर में पूर्व प्रधान के घर में मवेशियों और पक्षियों की खाद्य सामग्री में जहरीला पदार्थ मिलाने का मामला सामने आया है। जहरीला चारा खाने से 14 मुर्गियां व एक भैंस मर गई। मामले में पीड़िता के प्रार्थना पत्र पर गांव के ही दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
हंसवर के कटोखर निवासिनी साजिदा खातून पूर्व प्रधान की बहू हैं। शुक्रवार सुबह साजिदा खातून ने भैंस को चारा डालकर मुर्गियों को खाने के लिए खोल दिया था। कुछ देर बाद करीब 14 मुर्गियाें की तड़पकर मौत हो गई। भैंस के मुंह से झाग आने लगा और कुछ देर बाद उसकी भी मौत हो गई। साजिदा ने खाद्य पदार्थों को जांचा तो उसमें भी जहरीले पदार्थ की दुर्गंध आ रही थी। उन्होंने तत्काल इसकी सूचना आसपास के लोगों व पुलिस को दी।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने मुर्गियों व भैंस के पोस्टमार्टम के लिए पशु चिकित्सक को बुलाया। साजिदा खातून ने पुरानी रंजिश के चलते गांव के जियाउल्लाह व लुकमान पर खाद्य सामग्री व चारे में जहर मिलाने का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की। प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र बहादुर ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर शवों का पोस्टमार्टम कराया गया है। रिपोर्ट आने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।