फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Budget teaches balance of consumption in life

Ambedkar Nagar News: बजट सिखाता है जीवन में उपभोग का संतुलन

Thu, 10 Oct 2024 02:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Thu, 10 Oct 2024 02:29 AM IST
विज्ञापन
Budget teaches balance of consumption in life
अकबरपुर बीएनकेबी पीजी कॉलेज में बजट व्याख्यान बजट कार्यक्रम में मौजूद छात्र-छात्राएं। 
अंबेडकरनगर। बीएनकेबी पीजी कॉलेज अकबरपुर के अर्थशास्त्र विभाग ने बुधवार को केंद्रीय बजट 2024-25 विषय पर व्याख्यान का आयोजन किया। मुख्य वक्ता प्रो. सिद्धार्थ पांडेय ने कहा कि केंद्रीय बजट भारत के आर्थिक विकास के लिए एक दूरदर्शी मार्ग निर्धारित करता है। बजट जीवन में उपभोग का संतुलन सिखाता है।
विज्ञापन

हिंदी विभागाध्यक्ष प्रो. सत्यप्रकाश त्रिपाठी ने कहा कि बजट 2024-25 समाज के हर वर्ग को सशक्त बनाने पर केंद्रित है। यह बजट, गरीबों और हाशिए पर रहने वाले लोगों को सशक्त बनाने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। इस बजट में, हाशिए पर पड़े समुदायों के उत्थान और संतुलित क्षेत्रीय विकास को बढ़ावा देने के लिए कई प्रमुख पहलों की रूपरेखा दी गई है।
विज्ञापन

प्राचार्य प्रो. शुचिता पांडेय ने कहा कि केंद्रीय बजट 2024-25 भारत के विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए एक विस्तृत रोडमैप प्रस्तुत करता है। जिसमें 2047 तक एक समृद्ध और समावेशी भारत की कल्पना की गई है। हमें चार मुख्य समुदायों गरीब, महिला, युवा और अन्नदाता पर ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता है। बजट में कृषि, रोजगार, मानव संसाधन विकास, विनिर्माण, सेवाएं, शहरी विकास, ऊर्जा सुरक्षा, नवाचार, अनुसंधान एवं विकास तथा अगली पीढ़ी के सुधार सहित नौ क्षेत्रों को प्राथमिकता दी गई है। इस मौके पर प्रो.श्वेता रस्तोगी, डॉ. विजय गुप्ता, डॉ. विवेक तिवारी, आलोक तिवारी, सुरेंद्र सिंह, डॉ. कमल त्रिपाठी, डॉ. शशांक मिश्र, डॉ. आशीष चतुर्वेदी, डॉ. अनिल कुमार, मनोज श्रीवास्तव, डॉ. अतुल मिश्र, विनय यादव, मो.सलमान,डॉ. बृजेश कुमार, हरिकेश,डॉ. रवि कुमार, सुमित्रा पटेल आदि शिक्षक, कर्मचारी, छात्र-छात्राएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed