{"_id":"1d8438b54ff695aa4a1e8a829bfbfe87","slug":"bsp-win-all-two-seats-in-jalalpur-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जलालपुर में बसपा का दोनों सीटों पर कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जलालपुर में बसपा का दोनों सीटों पर कब्जा
अंबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूराे
Updated Sun, 07 Feb 2016 10:14 PM IST
विज्ञापन
बहुजन समाज पार्टी ने जलालपुर विधानसभा क्षेत्र में धमाकेदार प्रदर्शन किया है। इस विधानसभा क्षेत्र की दोनों सीटों पर बसपा के ब्लॉक प्रमुख प्रत्याशियों को जीत मिली है। पार्टी नेता व पूर्व सांसद राकेश पाण्डेय तथा विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी रितेश पाण्डेय ने नामांकन से पूर्व ऐसी रणनीति बनाई कि जलालपुर प्रमुख पद के लिए सिर्फ एक नामांकन बसपा की तरफ से सहेन्द्र वर्मा ने किया। यहां सपा की तरफ से घोषित प्रत्याशी ने प्रचार तो शुरू किया था, लेकिन नामांकन ही नहीं दाखिल किया। ऐसे में यहां पर बसपा प्रत्याशी सहेन्द्र निर्विरोध ब्लॉक प्रमुख निर्वाचित हुए।
इसी विधानसभा क्षेत्र के भियांव में सपा ने कविता को प्रत्याशी बनाया था और उनकी जीत के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा दिया था। बसपा प्रत्याशी संगीता देवी भी चुनाव मैदान में थीं, लेकिन आर्थिक स्थिति सुदृढ़ नहीं थी। जलालपुर में निर्विरोध निर्वाचन के बाद बसपा नेताओं ने अपना ध्यान भियांव पर केंद्रित कर दिया। इसका परिणाम भी सामने आया। वहां भी बसपा प्रत्याशी को ब्लॉक प्रमुख बनने की सफलता मिल गई। बसपा विधानसभा क्षेत्र प्रभारी रितेश पाण्डेय ने कहा कि यह जनभावनाओं की जीत है। यह एक बड़ा संदेश है जो आगे तक जाएगा।