फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   BSP has a challenge to save the stronghold again

Ambedkar Nagar News: गढ़ को फिर से सहेजने की है बसपा को चुनौती

Tue, 02 May 2023 11:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 02 May 2023 11:15 PM IST
विज्ञापन
BSP has a challenge to save the stronghold again
अंबेडकरनगर। कभी बसपा के अभेद गढ़ रहे जिले में हो रहे निकाय चुनाव में पार्टी के सामने इतिहास दोहराने की चुनौती है। बीते निकाय चुनाव में अध्यक्ष के पांच में से दो पदों पर बसपा का कब्जा था। इस बीच दो नए निकाय बढ़ जाने के बाद सात पद के लिए हो रहे चुनाव में बसपा के सामने सफलता का दबाव बढ़ गया है। हालांकि पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं ने पूरी ताकत लगा रखी है लेकिन इसका नतीजा कितना व कैसा आता है यह अभी बहुत स्पष्ट नहीं है।
विज्ञापन

29 सितंबर 1995 को तत्कालीन फैजाबाद जनपद को विभक्त कर अंबेडकरनगर जनपद का सृजन करने वाली तत्कालीन मुख्यमंत्री मायावती के नेतृत्व में बसपा ने यहां इतिहास रचा है। जनपद गठन के पहले ही विधानसभा व लोकसभा सीट पर जीत का परचम लहराने के चलते ही इस क्षेत्र को नए जिले का तोहफा दिया गया। इसके बाद पार्टी ने निकाय चुनाव से लेकर पंचायत तथा विधानसभा व लोकसभा चुनाव में एक के बाद एक शानदार सफलता हासिल की। स्वयं बसपा प्रमुख मायावती ने यहां से लोकसभा व विधानसभा सीट पर जीत दर्ज की।
विज्ञापन

हालांकि समय के साथ जिले में बसपा की पकड़ कमजोर होती गई। लोकसभा सीट पर भले ही बसपा का कब्जा है लेकिन जिपं. अध्यक्ष सीट पर भाजपा जबकि सभी पांच विधानसभा सीटों पर सपा काबिज है। बीते निकाय चुनाव में पांच सीटों के सापेक्ष बसपा ने जलालपुर नगर पालिका परिषद व इल्तिफातगंज नगर पंचायत अध्यक्ष के पद पर ही जीत हासिल की थी। इस बार जहांगीरगंज व राजेसुल्तानपुर नाम से दो नई नगर पंचायत बन गई है। बसपा ने सभी सात सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे में पार्टी के सामने यह चुनौती है कि ज्यादा से ज्यादा सीटों को हासिल कर अपने गढ़ को फिर से सहेजा जा सके। इसके लिए बसपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने पूरी ताकत लगा रखी है। संदेश यह भी देने की चुनौती है कि बसपा छोड़कर कई वरिष्ठ नेताओं के सपा मेें शामिल हो जाने के बावजूद यहां पार्टी की स्थिति कमजोर नहीं पड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed