{"_id":"5e3314c68ebc3e4b2736da9a","slug":"brother-killed-his-sister-ambedkar-nagar-news-lko5057699191","type":"story","status":"publish","title_hn":"सगा भाई ही निकला बहन का कातिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सगा भाई ही निकला बहन का कातिल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जलालपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के अशरफपुर मजगवां गांव में 22 दिसंबर को संदिग्ध परिस्थितियों में युवती की मौत मामले में पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। जांच में सगा भाई ही उसका कातिल निकला। पुलिस का दावा है कि युवती गोविंद साहब मेला घूमने गई थी। वहां पुरुष मित्र के साथ आपत्तिजनक तस्वीरें खिंचवाई थीं। इसकी जानकारी युवती के भाई को हुई तो उसने पिटाई कर दी। पिटाई के दौरान युवती का सिर फट गया। बाद में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी के विरुद्घ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर चालान कर दिया।
15 जनवरी को जलालपुर थाने में अशरफपुर मझगवां निवासी संजू ने तहरीर दी थी। इसमें बताया गया था कि 22 दिसंबर को मझगवां गेट के सामने अज्ञात वाहन ने उसकी बहन संजू को टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौत हो गई। 23 दिसंबर को शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर छानबीन की शुरू की। जांच आगे बढ़ी तो चौंकाने वाले तथ्य सामने आए। पता चला कि युवती बीते दिनों गोविंद साहब मेला देखने गई थी। वहां उसने पुरुष मित्र के साथ आपत्तिजनक तस्वीरें खिंचवाई थीं।
इसकी भनक उसके भाई यश कुमार को लग गई। घर लौटने पर उससे पूछताछ शुरू की। कड़ाई करने पर उसने तस्वीरें दिखा दीं। इस पर भाई का गुस्सा भड़क गया। उसने बहन की पिटाई शुुरू कर दी। पिटाई के दौरान वह दीवार से टकरा गई और उसका सिर फट गया। इसके बाद परिजन उसे लेकर जलालपुर अस्पताल गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने घटना की तह में पहुंचने के बाद आरोपी यश कुमार को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने घटना के बारे में विस्तृत जानकारी पुलिस को दी। एसओ प्रद्युम्न सिंह ने बताया कि गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर चालान कर दिया गया है।