फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Bridge

बड़े हादसे का सबब बन सकता कामचलाऊ पुल

Tue, 22 Sep 2020 11:09 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
Bridge
फोटो 19, अंबेडकरनगर के भीटी में बिसुही नदी के नाऊपुर गांव के पास इस तरह जान जोखिम में डाल आवागमन कर र - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
भीटी। तहसील क्षेत्र के विसुही नदी के नाऊपुर बसंतपुर घाट पर हमेशा हादसे की आशंका बनी रहती है। यहां ह्यूम पाइप से बना कामचलाऊ पुल पार करते समय दो ग्रामीणों जान भी गंवा चुके हैं। कई घायल हो चुके हैं। ग्रामीणों के अनुसार, पूर्ववर्ती सरकार में नदी पर पुल बनाने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया था, लेकिन बाद में इसे ठंडे बस्ते में डाल दिया गया।
विज्ञापन

भीटी तहसील क्षेत्र की एक तिहाई आबादी का आवागमन विसुही नदी स्थित नाऊपुर बसंतपुर घाट पर बने ह्यूम पाइप के पुल से होता है। दरअसल, इस मार्ग से यात्रा करने में जिला मुख्यालय या तहसील मुख्यालय पहुंचने में लोगों को ज्यादा चक्कर नहीं काटना पड़ता। साथ ही दूरी कम होने के चलते समय भी बच जाता है। इसीलिए लोग यहां से होकर आवागमन करना ज्यादा पसंद करते हैं। हालांकि यह मार्ग सुरक्षा की दृष्टि से इतना उपयुक्त नहीं है। स्थानीय लोगों के अनुसार इस पुल से गिरकर अब तक दो लोग जान गवां चुके हैं, जबकि कई घायल हो चुके हैं। बीते दिनों इन्हीं दुर्घटनाओं के बाद लोगों ने नदी घाट पर पुल बनवाने की कोशिशें तेज कर दी थी। हालांकि ग्रामीणों के प्रयास के बाद पुल निर्माण का प्रस्ताव शासन को भेज भी दिया गया था, लेकिन सरकार बदलने के साथ ही प्रस्ताव भी ठंडे बस्ते में चला गया।
विज्ञापन

इस बीच ग्रामीणों ने एक बार फिर से पुल निर्माण की मांग तेज कर दी है। ग्रामीणों ने शासन प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराते हुए पुल निर्माण के लिए त्वरित प्रक्रिया अपनाए जाने की मांग की। ग्रामीण जितेंद्र यादव, शिव कुमार यादव, मूलचंद, सुखराम, संजय व रामजीत आदि ने बताया कि घाट पर पुल निर्माण जरूरी है। यदि पुल निर्माण हो जाता है तो बसंतपुर, घरवासपुर, नरायनपुर, प्रतावीपुर, आशाजीतपुर व लोहझरा समेत डेढ़ दर्जन गांवों की करीब 20 हजार आबादी को इसका सीधे तौर पर लाभ मिलेगा। इसके साथ अकबरपुर चीनी मिल व जिला मुख्यालय समेत अन्य स्थानों के लिए लोग सुचारू आवागमन कर सकेंगे। साथ ही दुर्घटनाओं पर भी अंकुश लगेगा। बताया कि पुल निर्माण न होने से बारिश के मौसम में ज्यादा पानी हो जाने से तीन माह तक इस मार्ग से आवागमन ठप रहता है। ग्रामीणों ने शासन प्रशासन से नदी घाट पर त्वरित पुल निर्माण कराए जाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed