{"_id":"6877dd872ba4c99de207aeaa","slug":"brahmadin-yadav-had-come-to-his-ancestral-village-seven-months-ago-ambedkar-nagar-news-c-91-1-brp1007-138713-2025-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: सात माह पूर्व पैतृक गांव आए थे ब्रह्मादीन यादव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: सात माह पूर्व पैतृक गांव आए थे ब्रह्मादीन यादव
विज्ञापन
भीटी (अंबेडकरनगर) । मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के ससुर ब्रह्मादीन यादव के निधन से भीटी के किछूटी गांव में शोक का माहौल है। उनके परिवार के लोग निधन से आहत हैं। कई लोग रीवा में उनके अंतिम संस्कार में शामिल होने भी गए हैं।
तहसील भीटी अंतर्गत किछूटी गांव निवासी ब्रह्मादीन यादव की प्रारंभिक शिक्षा दीक्षा फैजाबाद जिले से ही हुई थी। करीब 18 वर्ष की उम्र में मध्य प्रदेश के जिला रीवा चले गए थे और स्कूल में नौकरी शुरू की थी। वर्ष 1988 में सेवानिवृत होने के बाद विश्व हिंदू परिषद में बड़ी जिम्मेदारी मिल गई थी। इसके बाद उनका यहां आना-जाना लगा रहता था। दो बार सड़क हादसे में घायल होने के बाद स्वास्थ्य बिगड़ने लगा तो उनका आना-जाना भी बंद हो गया था। आखिरी बार 31 दिसंबर 2024 को उनका गांव में एक कार्यक्रम में आना हुआ था। इसके बाद से वह नहीं आ पाए थे। हालांकि परिवार के लोगों से फोन पर संपर्क बना रहता था।
उनके सबसे छोटे पुत्र विवेकानंद यादव का भी यहां आगमन होता रहता है। पुत्री सीमा यादव एमपी के सीएम मोहन यादव की पत्नी हैं। बड़े पुत्र रामानंद यादव एयरफोर्स तो मंझले पुत्र सदानंद यादव रीवा में ही निवास करते हैं। इनके परिवार के दिनेश यादव तथा उनकी पत्नी संगीता यादव दो पंचवर्षीय से गांव के प्रधान हैं।