फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Booths made in Tanda Tehsil premises are also sensitive

Ambedkar Nagar News: टांडा तहसील परिसर में बने बूथ भी संवेदनशील

Mon, 08 May 2023 10:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 08 May 2023 10:27 PM IST
विज्ञापन
Booths made in Tanda Tehsil premises are also sensitive
टांडा(अंबेडकरनगर)। निकाय चुनाव में टांडा नगर पालिका परिषद के सभी 88 बूथ संवेदनशील घोषित किए गए हैं। इसमें तहसील परिसर में बनाए गए चार बूथ भी शामिल हैं। इन बूथों के बगल कोतवाली के स्थित होने के बाद भी संवेदनशीलता बनी हुई है। इस बीच चुनाव से पहले सोमवार को नगर में रैपिड एक्शन फोर्स व सिविल पुलिस ने पदमार्च कर लोगों को सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था का संदेश दिया।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद के सभी बूथों को संवेदनशील घोषित करने के साथ ही सात बूथ अत्यधिक संवेदनशील घोषित किए गए हैं। टांडा नगर में कोई भी बूथ सामान्य श्रेणी में नहीं है। यहां तक की तहसील परिसर के दोनों नायब तहसीलदार की कोर्ट, तहसीलदार न्यायालय कक्ष व एसडीएम न्यायालय कक्ष में बने बूथ को भी संवेदनशील श्रेणी में रखा गया है। लोगों का कहना है कि यह चारों बूथ टांडा कोतवाली के ठीक बगल स्थित हैं। यहां तो संवेदनशील स्थिति नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन

टांडा में अध्यक्ष के एक व सभासद के 25 पद के लिए कुल 25 पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं। शांतिपूर्ण चुनाव के लिए दो जोन व छह सेक्टर का गठन कर दिया गया है। इस बीच सीओ संजयनाथ तिवारी,कोतवाल अमित प्रताप सिंह व एसओ अलीगंज विजेंद्र शर्मा के नेतृत्व में आरएएफ व सिविल पुलिस की टीम ने नगर के कई क्षेत्रों में पैदल मार्च किया। लोगों से मुलाकात कर उन्हें भरोसा दिलाया गया कि सुरक्षा के सभी जरूरी इंतजाम मतदान के समय मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed