फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Booster dose given, teenagers also got vaccinated

दी गई बूस्टर डोज, किशोरों को भी लगा टीका

Tue, 11 Jan 2022 11:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jan 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Booster dose given, teenagers also got vaccinated
अंबेडकरनगर। कोरोना से जंग जीतने के लिए मंगलवार को भी जिला चिकित्सालय समेत सरकारी अस्पतालों में बूस्टर डोज दी गई। कोरोना की दूसरी डोज लिए 273 दिन पूरे करने वाले फ्रंटलाइन व हेल्थ वर्कर्स के अलावा आम नागरिकों को अभियान चलाकर बूस्टर डोज दी गई। उधर, 15 से 18 आयु वर्ग के किशोरों को भी सरकारी अस्पतालों के अलावा विभिन्न कॉलेजों में टीका लगाया गया।
विज्ञापन

जिले में लगातार बढ़ते कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए टीकाकरण तेज हो गया है। जिला अस्पताल, राजकीय मेेडिकल कॉलेज सद्दरपुर समेत सभी सरकारी अस्पतालों में अभियान चलाकर टीका लगाया जा रहा है। सोमवार को बूस्टर डोज दिए जाने का अभियान प्रारंभ हुआ था, जो मंगलवार को भी जारी रहा।
विज्ञापन

जिला अस्पताल समेत सभी सरकारी अस्पतालों में उन फ्रंटलाइन व हेल्थ वर्कर्स को बूस्टर डोज दी गई, जिन्होंने कोरोना की दूसरी डोज 273 दिन पहले ली थी। इसके अलावा उन नागरिकों को भी बूस्टर डोज दी गई, जिन्होंने 273 दिन पहले कोरोना की दूसरी डोज ली थी। इसके साथ ही 15 से 18 आयु वर्ग के किशोरों को भी सरकारी अस्पतालों के अलावा कॉलेजों में अभियान चलाकर टीका लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. श्रीकांत शर्मा ने बताया कि मंगलवार को बूस्टर डोज दिए जाने का अभियान जारी रहा। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि कोरोना से जंग जीतने के लिए शत-प्रतिशत टीकाकरण अत्यंत जरूरी है। कहा कि जिन्होंने 273 दिन पहले कोरोना की दूसरी डोज ली है, वे बूस्टर डोज जरूर लगवाएं। साथ ही 15 से 18 आयु वर्ग के किशोरों से कहा कि कोरोना से जंग जीतने के लिए न सिर्फ वे स्वयं टीका लगवाएं, बल्कि दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed