फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Body of student kidnapped a month ago found in pond

Ambedkar Nagar News: माह भर पहले अपहृत छात्रा का तालाब में मिला शव

Sun, 28 Jan 2024 10:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jan 2024 10:39 PM IST
विज्ञापन
Body of student kidnapped a month ago found in pond
जहांगीरगंज (अंबेडकरनगर)। करीब एक माह पहले अचानक गायब हुई इंटरमीडिएट की छात्रा का शव गांव से कुछ दूर पर आजमगढ़ जनपद सीमा में स्थित एक तालाब में रविवार को मिला। जानकारी होते ही रोते पीटते परिजन मौके पर पहुंचे गए। आजमगढ़ पुलिस ने शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया। दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र जहांगीरगंज के समडीह गांव निवासी इंटरमीडिएट की 17 वर्षीय छात्रा निधि गौतम 29 दिसंबर की रात घर से अचानक लापता हो गई थी। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात के खिलाफ अपहरण की धाराओं में केस दर्ज किया। परिजन व पुलिसकर्मी लगातार छात्रा की तलाश कर रहे थे। हालांकि कोई सफलता नहीं मिल रही थी। इस बीच अब रविवार को छात्रा का शव मिलने से हड़कंप मच गया। शव उसके घर से करीब 500 मीटर दूर मिला। यह क्षेत्र आजमगढ़ जनपद के अतरौलिया थाना क्षेत्र में आता है। बताया जाता है कि रविवार को एक किसान फसल की सिंचाई करने गया तो उसने तालाब में शव उतराता देखा। इसकी सूचना ग्रामीणों व पुलिस को दी।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार शव करीब एक सप्ताह पुराना प्रतीत हो रहा था। थानाध्यक्ष राजेसुल्तानपुर संतकुमार सिंह ने बताया कि अतरौलिया पुलिस ने शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजा है। पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट मिलने के बाद मामले में जरूरी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed