{"_id":"6477847b805459223802431b","slug":"boat-ride-in-punthar-lake-will-now-cost-rs-25-ambedkar-nagar-news-c-13-1-265712-2023-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: 25 रुपये में होगी अब पुंथर झील में बोट की सवारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: 25 रुपये में होगी अब पुंथर झील में बोट की सवारी
विज्ञापन
टांडा (अंबेडकरनगर)। पुंथर लेक में अब ढाई सौ रुपये में बोट बुक कराकर सैर की जा सकेगी। कोई व्यक्ति 25 रुपये का टिकट लेकर अन्य सहयात्रियों के साथ भी सैर कर सकेगा। इस सुविधा का शुभारंभ बुधवार को प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने किया। इसके साथ ही उन्होंने पुंथर लेक के सौंदर्यीकरण का भी शुभारंभ किया।
उन्होंने कहा कि इससे लोगों का मनोरंजन बढ़ेगा। साथ ही मांझी समुदाय के लोगों का रोजगार भी आगे जाएगा। सौंदर्यीकरण का शुभारंभ करते हुए डिप्टी सीएम ने कहा कि यहां भव्य घाट का निर्माण कराने के साथ ही आकर्षक लाइटिंग कराई जाएगी। रेस्टोरेंट का भी निर्माण होगा।
डिप्टी सीएम ने डीएम अविनाश सिंह, सीडीओ अनुराज जैन, भाजपा जिलाध्यक्ष मिथिलेश त्रिपाठी, जिपं अध्यक्ष साधू वर्मा, भाजपा व्यापार मंडल अध्यक्ष प्रदीप गुप्त के साथ बोट पर सवार होकर पुंथर झील की सैर भी की। यहां अन्य बोट पर भी लोग सवार हुए। झील का जायजा लेने के बाद मंत्री ने टांडा बस स्टाॅप पहुंचकर निर्माणाधीन वर्कशॉप का भी जायजा लिया। यहां बताया गया कि एक पखवारे के भीतर इसे हैंडओवर कर दिया जाएगा। भाजपा सभासद घिसियावन मौर्य ने बस स्टाप परिसर में जलभराव हो जाने का मुद्दा उठाया। मंत्री ने अधिकारियों को निस्तारण का निर्देश दिया। डिप्टी सीएम ने बाद में चिंतौरा पंचायत भवन आदि का भी जायजा लिया।