फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Board's answer sheets will be collected in three collection centers

Ambedkar Nagar News: तीन संकलन केंद्रों में जमा होंगी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाएं

Thu, 06 Feb 2025 06:01 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 06 Feb 2025 06:01 PM IST
विज्ञापन
Board's answer sheets will be collected in three collection centers
अंबेडकरनगर। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 24 फरवरी से 12 मार्च तक होनी हैं। परीक्षा को नकलविहीन संपन्न कराने के लिए तैयारियां की जा रही हैं। परीक्षा संपन्न होने के बाद उत्तर पुस्तिकाओं को राजकीय इंटर कॉलेज अकबरपुर, नरेंद्र इंटर कॉलेज जलालपुर, राजकीय इंटर कॉलेज आलापुर में जमा कराया जाएगा।
विज्ञापन




इस बार जिले में 113 विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। इसमें छह राजकीय, 50 सहायता प्राप्त और 57 वित्तविहीन शामिल हैं। इसमें 378 विद्यालयों में 10वीं और 12वीं के 71,368 छात्र-छात्राएं परीक्षा देने के लिए पंजीकृत हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक गिरीश सिंह ने बताया कि परीक्षा को नकलविहीन संपन्न कराने के लिए तैयारियां अंतिम चरण में हैं। संकलन के लिए केंद्र निर्धारित किए जा चुके हैं। परीक्षा के लिए उत्तर पुस्तिकाएं भेजी जा रही हैं। शिक्षक व कर्मचारियों के अलावा परीक्षार्थियों का मोबाइल परीक्षा केंद्र के बाहर सुरक्षित रखने के लिए भी संकलन केंद्र बनवाने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन




जांच व निरीक्षण के दौरान परीक्षा केंद्र व कक्ष में मोबाइल फोन मिलने की स्थिति में जिम्मेदारों के साथ केंद्र व्यवस्थापकों के खिलाफ केस दर्ज कराया जाएगा। विद्यार्थियों के अपार आईडी न बन पाने के कारण उन्हें सहूलियत प्रदान की जाएगी। परिचयपत्र या आधार कार्ड से प्रवेश मिल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट-



36 केंद्रों को मिली उत्तर पुस्तिकाएं

उत्तर पुस्तिकाओं के वितरण के लिए बीएन इंटर कॉलेज को अकबरपुर को केंद्र बनाया गया है। अब तक 36 परीक्षा केंद्रों को उत्तर पुस्तिकाओं का वितरण हो चुका है।


इनसेट-



परीक्षा के एक सप्ताह पूर्व तैयारियों की होगी समीक्षा बैठक



बोर्ड परीक्षा को नकलविहीन संपन्न करवाने के लिए डीएम अवनीश सिंह व एसपी केशव कुमार की अध्यक्षता में परीक्षा के एक सप्ताह पूर्व तैयारियों की समीक्षा बैठक होगी। इस बैठक में नामित सेक्टर, स्टैटिक व जोनल मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापक, मॉनीटरिंग सेल व कंट्रोल रूम प्रभारी संग एआरएम परिवहन मौजूद रहेंगे। परीक्षा को नकलविहीन संपन्न कराने की रणनीति तैयार की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed