फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Board meeting postponed after scuffle and beating among council members

Ambedkar Nagar News: सभासदों में हाथापाई, पिटाई के बाद बोर्ड बैठक स्थगित

Thu, 22 Aug 2024 10:43 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 22 Aug 2024 10:43 PM IST
विज्ञापन
Board meeting postponed after scuffle and beating among council members
टांडा (अंबेडकरनगर)। नगर पालिका परिषद टांडा बोर्ड की बृहस्पतिवार को हुई बैठक एक बार फिर से हंगामे की भेंट चढ़ गई। बगैर बजट पास हुए ही बैठक को स्थगित कर दिया गया। इससे पहले एक सभासद द्वारा अभद्र टिप्पणी करने पर जमकर हाथापाई हुई। मामला शांत कराने के लिए पुलिस को मौके पर आना पड़ा।
विज्ञापन

20 अगस्त को कोरम पूरा न होने के चलते बोर्ड की बैठक को स्थगित कर दिया गया था। यह बैठक 22 अगस्त को बुलाई गई थी। बृहस्पतिवार को अध्यक्ष शबाना नाज व ईओ डॉ. आशीष सिंह की मौजूदगी में बैठक शुरू हुई। सभी सभासद भी इस दौरान मौजूद रहे। इसी बीच एक सभासद ने सभी सभासदों पर अभद्र टिप्पणी कर दी। नतीजा यह हुआ कि कुछ सभासदों ने एकजुट होकर संबंधित सभासद की पिटाई कर दी। इस पर मौके पर हंगामा खड़ा हो गया।
विज्ञापन

मामले को शांत कराने के लिए कोतवाली पुलिस को मौके पर बुलाना पड़ा। वहां पहुंची पुलिस ने समझा बुझाकर मामला शांत कराया। हंगामे के दौरान कुछ सभासद वहां से चले गए। उन्हें वापस बुलाया गया। इसके बाद एक बार फिर से बैठक शुरू हुई। हालांकि इस बीच कुछ सभासदों ने बीते दिनों हुई बोर्ड बैठक में जिन कार्यों को मंजूरी दी गई थी उनके लिए धन निर्गत न किए जाने पर नाराजगी जताई। इस पर एक बार फिर से हंगामा खड़ा हो गया। इसे देखते हुए बगैर बजट पास हुए ही बैठक को स्थगित कर दिया गया। ईओ ने बताया कि फिलहाल बैठक स्थगित कर दी गई है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed