फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Board exam question paper arrived, duty fixed

बोर्ड परीक्षा के प्रश्नपत्र पहुंचे, ड्यूटी निर्धारित

Sun, 20 Mar 2022 11:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Mar 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Board exam question paper arrived, duty fixed
अंबेडकरनगर। यूपी बोर्ड परीक्षा सकुशल व नकल विहीन निपटे, इसके लिए पहली बार कक्ष निरीक्षकों की तैनाती माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से की गई है। लगभग 5500 कक्ष निरीक्षकों की तैनाती माध्यमिक शिक्षा परिषद ने करते हुए सूची डीआईओएस कार्यालय को उपलब्ध करा दी है। हालांकि अभी यह संशय बना हुआ है कि कक्ष निरीक्षकों के पहचान पत्र माध्यमिक शिक्षा परिषद उपलब्ध कराएगा या फिर डीआईओएस कार्यालय से बनाए जाएंगे। इस बीच प्रथम चरण के प्रश्नपत्र भी डीआईओएस कार्यालय को उपलब्ध करा दिए गए हैं, जिन्हें कड़ी सुरक्षा के बीच डीआईओएस कार्यालय में रखा गया है। उधर, प्रवेशपत्र भी डीआईओएस कार्यालय पहुंच गए हैं, जिनका वितरण प्रारंभ करा दिया गया है। परीक्षा की तैयारियां तेज कर दी गई हैं।
विज्ञापन

24 मार्च से प्रारंभ हो रही यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा को सकुशल व नकल विहीन निपटाने को लेकर माध्यमिक शिक्षा परिषद कड़े कदम उठा रहा है। पूर्व में जहां डीआईओएस कार्यालय से कक्ष निरीक्षकों की तैनाती सुनिश्चित की जाती थी, तो वहीं पहली बार इसमें बदलाव करते हुए माध्यमिक शिक्षा परिषद ने इसकी जिम्मेदारी खुद संभाल ली है। डीआईओएस कार्यालय ने परिषद को बीते दिनों शिक्षकों की सूची उपलब्ध कराई थी।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा परिषद ने इस आधार पर कक्ष निरीक्षकों की तैनाती करते हुए गत दिवस ही इसकी सूची डीआईओएस कार्यालय को उपलब्ध करा दी है। यूपी बोर्ड परीक्षा के विशेषज्ञों का मानना है कि इस नई नीति से नकल पर काफी हद तक अंकुश लग सकेगा। परीक्षा विशेषज्ञ डॉ. अजय कुमार ने कहा कि यूपी बोर्ड का यह कदम अत्यंत सराहनीय है। इससे नकल माफिया के नेटवर्क को तोड़ने में आसानी होगी। उधर, डीआईओएस कार्यालय के अनुसार लगभग 5500 कक्ष निरीक्षकों की तैनाती की गई है। डीआईओएस कार्यालय के राजेश कुमार ने बताया कि 24 मार्च से जिले के 111 केंद्रों पर यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा प्रारंभ होगी। कुल 74 हजार 243 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। इसमें हाईस्कूल के 37 हजार 767 व इंटरमीडिएट के 36 हजार 474 परीक्षार्थी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहचान पत्र को लेकर संशय
माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से कक्ष निरीक्षकों की तैनाती की सूची तो डीआईओएस कार्यालय को उपलब्ध करा दी गई, लेकिन कक्ष निरीक्षकों को पहचान पत्र नहीं उपलब्ध कराए जा सके हैं। ऐसे में इसे लेकर संशय बना हुआ है कि कक्ष निरीक्षकों के पहचान पत्र माध्यमिक शिक्षा बोर्ड उपलब्ध कराएगा या फिर डीआईओएस कार्यालय से बनाए जाएंगे। डीआईओएस कार्यालय के अनुसार एक-दो दिन में स्थिति साफ हो जाने की संभावना है।
कड़ी सुरक्षा में रखे गए प्रश्नपत्र
डीआईओएस कार्यालय के अनुसार यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए पांच चरणों में प्रश्नपत्र डीआईओएस कार्यालय को उपलब्ध कराए जाते हैं। 24 मार्च से प्रारंभ हो रही परीक्षा के मद्देनजर प्रथम चरण के प्रश्नपत्र डीआईओएस कार्यालय को उपलब्ध हो गए हैं। जिन्हें कड़ी सुरक्षा के बीच रखा गया है। परीक्षा से पहले संबंधित केंद्र को परीक्षार्थियों की संख्या के अनुसार प्रश्नपत्र उपलब्ध करा दिए जाएंगे।

प्रवेशपत्र का वितरण शुरू
24 मार्च से प्रारंभ हो रही यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा को सकुशल निपटाने को लेकर सभी जरूरी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। प्रवेशपत्र डीआईओएस कार्यालय पहुंच गए हैं, जिनका वितरण भी प्रारंभ कर दिया गया है। सभी केंद्र व्यवस्थापकों को परीक्षा प्रारंभ होने से पहले सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त कर लिए जाने के निर्देश दिए गए हैं।
-प्रवीण कुमार मिश्र, डीआईओएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed