{"_id":"678be0937cb8e17153035f66","slug":"bmm-service-terminated-salary-of-nine-employees-stopped-ambedkar-nagar-news-c-91-1-slko1002-128069-2025-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: गैरहाजिर रहने पर बीएमएम की सेवा की गई समाप्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: गैरहाजिर रहने पर बीएमएम की सेवा की गई समाप्त
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबेडकरनगर। विकास खंड बसखारी व रामनगर में औचक निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित मिले नौ कर्मचारियों का सीडीओ आनंद कुमार शुक्ला ने एक दिन का वेतन रोक दिया है। वहीं तीन माह से गैरहाजिर ब्लॉक मिशन मैनेजर की सेवा समाप्त करने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा गोशाला, केजीबीवी, ग्राम पंचायत के निरीक्षण के दौरान मिलीं कमियों पर संबंधित को कड़ी फटकार लगाई।
सीडीओ ने शुक्रवार को कई औचक निरीक्षण किए थे। ब्लॉक बसखारी में अनुपस्थित मिले एडीओ सहकारिता रविप्रकाश श्रीवास्तव, आईएसबी धीरेंद्र प्रताप सिंह, तकनीकी सहायक श्याम जी वर्मा, ओम प्रकाश भारती, ईश्वर प्रकाश तिवारी, सहायक लेखाकार प्रवीण कुमार पांडेय अनुपस्थित मिले थे। इन सभी का एक दिन का वेतन रोका गया है। ब्लॉक रामनगर में तकनीकी सहायक गिरीश चंद्र मौर्य, बजरंग वर्मा, इंद्रकुमार कोरी व ब्लॉक मिशन मैनेजर मायाराम वर्मा अनुपस्थित मिले थे। बीएमएम के तीन माह से अनुपस्थित होने पर सेवा समाप्ति की कार्रवाई करने के निर्देश दिए। शेष का वेतन रोक दिया गया।
गो आश्रय स्थल तेंदुवाई खुर्द के निरीक्षण में कुछ पशुओं की टैगिंग नहीं मिली। अभिलेखों पर एंट्री नहीं की गई थी। इस पर पशु चिकित्साधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। ग्राम पंचायत दुबौली में जल जीवन मिशन के तहत निर्माणाधीन परियोजना का निरीक्षण किया। पेयजल आपूर्ति शुरू न होने पर नाराजगी जताई एवं जेई को टूटी सड़कों की मरम्मत कराने के निर्देश दिए। पंचायत भवन के निरीक्षण में टाइल्स सही नहीं मिले एवं शौचालय में गंदगी मिलने पर सचिव को एक सप्ताह में दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। जहांगीरगंज ब्लॉक का निरीक्षण कर दस्तावेज की जांच की।