{"_id":"57eea8764f1c1bce4b573daf","slug":"blood-donation-camp-today-in-ambedkarnagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंबेडकरनगर में रक्तदान शिविर आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंबेडकरनगर में रक्तदान शिविर आज
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
Updated Fri, 30 Sep 2016 11:31 PM IST
विज्ञापन
amar ujala foundation
- फोटो : Youtube Grab
अमर उजाला फाउंडेशन की तरफ से शनिवार को राजकीय मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर में होने वाले रक्तदान की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शिविर में रक्तदान के लिए 25 लोगों ने नामांकन करा लिया है। रक्तदान को लेकर लोगों में उत्साह है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि अमर उजाला फाउंडेशन अपने सामाजिक सरोकार अभियान के तहत 1 अक्तूबर को राजकीय मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर में रक्तदान शिविर का आयोजन कर रहा है। शिविर को लेकर लोगों के उत्साह का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि उनके द्वारा खुद ही फोन कर रजिस्ट्रेशन कराया जा रहा है।
विज्ञापन
शनिवार को सुबह साढ़े दस बजे रक्तदान शिविर का शुभारंभ राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर पीके सिंह करेंगे। शिविर में रक्तदान के लिए अब तक 25 से अधिक लोग अपना नामांकन करा चुके हैं। सामाजिक संस्थाओं व गणमान्य नागरिक भी अमर उजाला की इस पहल में बढ़-चढ़कर भागीदारी करेंगे।
विज्ञापन