फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Blast in AC, fire in clothes showroom

Ambedkar Nagar News: एसी में ब्लास्ट, कपड़े के शोरूम में लगी आग

Wed, 04 Sep 2024 10:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 04 Sep 2024 10:57 PM IST
विज्ञापन
Blast in AC, fire in clothes showroom
अकबरपुर नगर में कपड़े की दुकान में आग बुझाती दमकल की टीम - संवाद
अंबेडकरनगर। अकबरपुर नगर के नई सड़क स्थित ब्रांडेड कपड़ों के शोरूम में बुधवार दोपहर के बाद एसी में ब्लास्ट होने से आग लग गई। बड़ी मात्रा में कपड़े होने के चलते आग तेजी से फैल गई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने तीन वाहनोंं की मदद से करीब ढाई घंटे बाद आग पर काबू पाया। इस बीच अत्यंत व्यस्ततम क्षेत्र होने के कारण यहां घंटों अफरातफरी का माहौल रहा। शोरूम मालिक के अनुसार 50 लाख से अधिक का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र अकबरपुर के नई सड़क पर प्रसिद्ध स्टेटस शोरूम स्थित है। इस शोरूम को ब्रांडेड कपड़ों के लिए जाना जाता है। बुधवार दोपहर के बाद यहां शोरूम के अंदर अचानक एक एसी में ब्लास्ट हो गया। इससे चारों तरफ आग फैल गई। संयोग रहा कि कोई कर्मी या अन्य व्यक्ति उसकी चपेट में नहीं आया। पहले परिसर में तेज धुंआ फैला फिर आग की लपटें निकलनें लगीं। चारों तरफ कपड़े होने के चलते आग तेजी से फैलने लगी। इससे मौके पर भगदड़ मच गई। इस बीच इससे ऊपरी मंजिल में चल रहे पिज्जा हब में मौजूद लोग भी जान बचाने के लिए बाहर निकल आए।
विज्ञापन

इसी बीच जानकारी होते ही दमकल कर्मी तीन वाहन लेकर मौके पर पहुंचे। आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू हुआ। इसी बीच एसडीएम सदर सौरभ शुक्ला, सीओ देवेंद्र कुमार मौर्य, तहसीलदार बलवीर सिंह, प्रशिक्षु सीओ ऐश्वर्या उपाध्याय, कोतवाल वीरेंद्र बहादुर सिंह भी पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस कर्मियों ने भी आग बुझाने के लिए फायर कर्मियों की मदद करनी शुरू की। लगभग ढाई घंटे के अथक प्रयास के बाद आग पर काबू पाया जा सका। शोरूम मालिक रवींद्र सेठ ने बताया कि आग से लगभग 80 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। उधर प्रशासन का मानना है कि 40 से 50 लाख के बीच का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन




शीशा तोड़कर बाहर फेंका सामान
तेजी से बढ़ती आग को देखते हुए शोरूम में मौजूद कर्मचारी पहले तो बाहर निकल गए। इसके बाद हिम्मत कर शोरूम मैनेजर व कर्मचारियों ने बाहर की तरफ लगा शीशा तोड़ दिया। इसके साथ ही अंदर रखे कपड़े दुकान के बाहर फेंकना शुरू कर दिया। इसमें स्थानीय लोगों ने भी हाथ बंटाया। सभी के सहयोग से कुछ कपड़ों को जलने से बचा लिया गया।





यातायात पुलिसकर्मी ने संभाला मोर्चा
नई सड़क अकबरपुर नगर के अत्यंत व्यस्ततम क्षेत्र में शामिल है। इस मार्ग पर वाहनों का भी दबाव अधिक होता है। ऐसे में घटना के समय वहां वाहन रुकने से जाम लगने लगा। इसे देखते हुए यातायात प्रभारी जयबहादुर यादव पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंच गए। सुचारु यातायात के लिए मोर्चा संभाल लिया। यातायात पुलिस के साथ-साथ कोतवाली पुलिस कर्मियों की मदद से यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने में जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed