{"_id":"5d8262a58ebc3e015105b93b","slug":"black-out-ambedkar-nagar-news-lko482250150","type":"story","status":"publish","title_hn":"लगभग 22 घंटे तक बिजली आपूर्ति से वंचित रहे 6 हजार उपभोक्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लगभग 22 घंटे तक बिजली आपूर्ति से वंचित रहे 6 हजार उपभोक्ता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। खराब मौसम के बीच मंगलवार रात अकबरपुर नगर के इल्तिफातगंज रोड स्थित रेलवे क्रॉसिंग के निकट लगा 400 केवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर जहां फुंक गया, वहीं अकबरपुर बस स्टेशन के निकट हाईटेंशन लाइन का जंफर जल गया। दोनों गड़बड़ी सेे करीब 10 हजार की आबादी को पूरी रात अंधेरे में गुजारने को मजबूर होना पड़ा। सबसे अधिक समस्या बुधवार सुबह नागरिकों के समक्ष पेयजल की हुई। उन्हें एक एक बाल्टी पानी के लिए इधर उधर भटकने को मजबूर होना पड़ा।
पॉवर कॉरपोरेशन उपभोक्ताओं को सुचारु बिजली नहीं उपलब्ध करा पाने में पूरी तरह नाकाम साबित हो रहा है। लंबे समय से ओवरलोडेड चल रहे ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाए जाने एवं जर्जर हो चुके उपकरणों को बदले जाने की मांग की जा रही है, लेकिन इसे लेकर जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है। नतीजा यह है कि आए दिन ट्रांसफार्मरों के फुंकने व जर्जर हो चुके उपकरणों के जवाब देने का सिलसिला जारी है। मंगलवार रात नौ बजे इल्तिफातगंज रोड स्थित रेलवे क्रासिंग के निकट लगा 400 केवीए का ट्रांसफार्मर जल गया। इससे अहिराना, अशोक विहार कॉलोनी, इल्तिफातगंज रोड क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई, जिससे लगभग छह हजार की आबादी पूरी रात अंधेरे में रही। यहां शाम सात बजे करीब आपूर्ति बहाल क जा सकी।
इसी बीच अकबरपुर बस स्टेशन के निकट हाईटेंशन लाइन का जंफर भी साढ़े नौ बजे रात फुंक गया। इससे बस स्टेशन क्षेत्र से लेकर क्षेत्रीय श्री गांधी आश्रम क्षेत्र तक की आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई। नतीजा यह रहा कि लगभग चार हजार की आबादी को अंधेरे में रात गुजारने को मजबूर होना पड़ा। सबसे अधिक समस्या बुधवार सुबह संबंधित क्षेत्र के नागरिकों को पेयजल को लेकर समस्या उठानी पड़ी। एक एक बाल्टी पानी के लिए उन्हें इधर उधर भटकने को मजबूर होना पड़ा। इस क्षेत्र के उपभोक्ताओं को सुबह ही आपूर्ति बहाल कर दी गई। नाराज उपभोक्ताओं ने कहा कि जब तक जर्जर हो चुके उपकरणों को नहीं बदला जाता और ओलरलोडेड ट्रांसफार्मरों की क्षमता नहीं बढ़ाई जाती, तब तक सुचारु बिजली उपलब्ध होने की उम्मीद नहीं है।
विज्ञापन
इल्तिफातगंज रोड स्थित 400 केवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर फुंक गया था, जिसकि स्थान पर बुधवार दोपहर बाद नया ट्रांसफार्मर लगाए जाने का कार्य किया गया। इसी प्रकार जंफर को भी बदलकर सुबह ही आपूर्ति बहाल कर दी गई थी।
वीके पटेल, अधिशाषी अभियंता अकबरपुर विद्युत उपकेंद्र