फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   BJP will not allow the forces that break the country to succeed

देश तोड़ने वाली ताकतों को सफल नहीं होने देगी भाजपा

Mon, 03 Jan 2022 11:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jan 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
BJP will not allow the forces that break the country to succeed
अंबेडकरनगर के टांडा में आयोजित सम्मेलन में होता पिछड़ा वर्ग मोर्चा क्षेत्रीय संयोजक व अन्य का स? - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। भाजपा कार्यकर्ता राष्ट्रवाद व भारतीय संस्कृति के लिए काम करते हैं। जबकि अन्य राजनीतिक दल देश को तोड़ने वाली शक्तियों के साथ मिलकर सत्ता प्राप्त करने के जुगाड़ में लगे रहते हैं। यह बातें भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग मोर्चा शिवनायक वर्मा ने सोमवार को टांडा में आयोजित पिछड़ा वर्ग के कार्यशाला में बतौर मुख्य अतिथि कहीं। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी पिछड़ों व किसानों की हितैषी पार्टी है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पिछड़े वर्ग के लोग ज्यादातर खेती किसानी का काम करते हैं। पूर्व में बसपा व सपा की सरकारों में चीनी मिलों को कौड़ियों के भाव बेचकर किसानों को झटका दिया। लेकिन भाजपा सरकार के आने के बाद न सिर्फ चीनी मिलों को दोबारा चालू कराया गया, वरन किसानों का बकाया गन्ना भुगतान भी प्राथमिकता के आधार पर तय हुआ। मौजूदा समय में चीनी मिलों द्वारा 15 दिन पर गन्ने का भुगतान किसानों को सुनिश्चित किया जा रहा है। किसानों की बेहतरी सुनिश्चित करने की दिशा में सरकार तेजी से काम कर रही है।
विज्ञापन

टांडा विधायक संजू देवी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का सिद्धांत ही अंत के उदय का है। उसी सिद्धांत के अनुरूप भाजपा सरकार कार्य कर रही है। पार्टी समाज के सभी वर्गों को उनका हक व सम्मान प्रदान कर रही है। विधायक ने कहा कि भाजपा ही पिछड़े वर्ग के लिए काम करती है। बाकी के दल समाचार पत्रों में अपनी वाहवाही कराते रहते हैं। भाजपा नेताओं ने कहा कि भाजपा सरकार ने चिकित्सा शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए नीट में 27 प्रतिशत का आरक्षण देकर पिछड़ा वर्ग को सुनहरा अवसर प्रदान किया है। मौके पर मंडल अध्यक्ष अनुराग जायसवाल, विकास मोदनवाल, ओंकार गुप्त, दिनेश मौर्य, राजेंद्र वर्मा, रामस्वरूप वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed