फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   BJP suffered a crushing defeat in all five assembly constituencies

Ambedkar Nagar News: सभी पांच विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा को मिली करारी हार

Wed, 05 Jun 2024 10:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jun 2024 10:15 PM IST
विज्ञापन
BJP suffered a crushing defeat in all five assembly constituencies
अंबेडकरनगर। लोकसभा चुनाव में जीत का लक्ष्य लेकर उतरी बीजेपी को सभी पांच विधानसभा सीट पर करारी पराजय का सामना करना पड़ा है। संदेश साफ है कि विधानसभा चुनाव में इन सभी सीट पर कोई सपा की जीत के दो वर्ष बाद भी कुछ बदला नहीं है। मतदाताओं की स्थिति जस की तस है।
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव शुरू होने के पहले भारतीय जनता पार्टी ने अंबेडकरनगर सीट को अत्यंत प्राथमिकता पर रखा था। ऐसा इसलिए क्योंकि 2019 में हुए चुनाव में प्रदेश की जिन चंद सीटों पर भाजपा की हार हुई थी, उसमें अंबेडकरनगर सीट भी शामिल थी। तब भाजपा ने उस समय के सहकारिता मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा को चुनाव मैदान में उतारा था। कद्दावर नेता को टिकट देने के बाद भी उस समय के बसपा प्रत्याशी रितेश पांडेय उन्हें हराकर सांसद बन गए थे। रितेश अब भाजपा के पाले में आने के साथ ही पार्टी प्रत्याशी बनकर मैदान में उतरे। पार्टी ने जीत तय करने के लिए संगठन से लेकर सत्ता तक पूरा जोर लगाया। कोशिश यह थी कि बड़े अंतर से अंबेडकरनगर में जीत दर्ज हो सके।
विज्ञापन

भाजपा को सबसे ज्यादा भरोसा गोसाईगंज व कटेहरी सीट से था। गोसाईगंज की दशा यह रही कि भाजपा को यहां 17462 मत से यहां पिछड़ जाना पड़ा। जिस कटेहरी से पार्टी ने लीड मिलने की उम्मीद लगाई थी वहां से 17072 मत से भाजपा की हार हुई। टांडा से उम्मीद के मुताबिक ही भाजपा को 53706 मत से भारी अंतर से पिछड़ना पड़ा। जलालपुर की सीट पर भाजपा 27357 मत से पीछे रह गई तो वहीं अकबरपुर विस क्षेत्र में सपा ने 21273 मतों से भाजपा को यहां हरा दिया। ऐसे में लोकसभा की सभी पांच विधानसभा सीट पर भाजपा को हार का मुंह देखना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन सभी पांच सीटों में से टांडा को छोड़ अन्य सीटों पर भाजपा इक्का दुक्का बार ही अलग-अलग राउंड में बढ़त लेती दिखाई पड़ी। ज्यादातर समय सभी विधानसभा क्षेत्र के अलग अलग राउंड में भाजपा प्रत्याशी सपा से पिछड़ते ही दिखे। उल्लेखनीय है कि दो वर्ष पहले जब विधानसभा चुनाव हुआ था तब सभी पांच विधानसभा सीट पर सपा की जीत हुई थी। जलालपुर से राकेश पांडेय, अकबरपुर से रामअचल राजभर, टांडा से राममूर्ति वर्मा, कटेहरी से लालजी वर्मा तथा गोसाईगंज से अभय सिंह को जीत मिली थी। लोकसभा चुनाव के ठीक पहले हुए राज्यसभा चुनाव में राकेश पांडेय व अभय सिंह ने सपा का साथ छोड़ दिया और भाजपा के खेमे में खड़े हो गए। इसके बाद भी लोकसभा चुनाव में मतदान के दौरान इन दोनों सीट के मतदाताओं पर कोई असर नहीं पड़ा। विधानसभा चुनाव की तरह ही लोकसभा चुनाव में भी दो वर्ष बाद मतदाताओं का जनादेश जस का तस रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed