फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   OP Rajbhar took aim at Akhilesh Yadav over SP blue turbans and saffron colour

यूपी: रंगों के फेर में फंसी सियासत, सपा के नीले साफे और भगवा रंग पर ओपी राजभर ने अखिलेश यादव पर साधा निशाना

Sat, 19 Sep 2026 01:31 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, अंबेडकरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, अंबेडकरनगर Published by: Bhupendra Singh Updated Sat, 19 Sep 2026 01:31 PM IST
सार

चुनाव से पहले यूपी की सियासत रंगों के फेर में फंसती दिख रही है। मंत्री ओपी राजभर ने सपा के नीले साफे और भगवा रंग पर अखिलेश यादव पर निशाना साधा। साथ ही राहुल गांधी पर भी जुबानी हमला बोला। आगे पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
OP Rajbhar took aim at Akhilesh Yadav over SP blue turbans and saffron colour
ओपी राजभर ने अखिलेश यादव पर साधा निशाना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के अंबेडकरनगर पहुंचे कैबिनेट मंत्री एवं सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने शनिवार को सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने अखिलेश यादव के नीले साफे पर तंज कसते हुए कहा कि इसे देखकर दलित समाज को सावधान हो जाना चाहिए। नीले रंग को 2 जून के स्टेट गेस्ट हाउस कांड, प्रमोशन में आरक्षण खत्म करने और महापुरुषों के नाम पर रखे जिलों व अस्पतालों के नाम बदले जाने से भी जोड़ा। साथ ही सपा सरकार के फैसलों की आलोचना की।

विज्ञापन


जिले केप्रभारी मंत्री ने अखिलेश के भगवा रंग अपनाने पर भी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि सपा के शासनकाल में रामभक्तों पर गोली चलाने की घटना की याद आती है, जबकि वर्तमान में भगवा रंग योगी आदित्यनाथ सरकार में माफिया और गैंगवार के खिलाफ कार्रवाई का प्रतीक बन गया है। सपा पर सनातन विरोधी होने का आरोप लगाते हुए उन्होंने डिंपल यादव के पुराने बयान का भी उल्लेख।

विज्ञापन

पिछड़ों-दलितों से दूरी बनाए रखेंगे अखिलेश

अखिलेश यादव की प्रस्तावित रथ यात्रा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि वह महंगी गाड़ी में बैठकर रथ के ऊपर से हाथ हिलाएंगे और पिछड़ों-दलितों से दूरी बनाए रखेंगे। सुभासपा सपा के रथ के पीछे 'सावधान यात्रा' निकालेगी। इसमें नाई, प्रजापति, पाल, गोंड, लोहार, निषाद, राजभर, चौहान और पटेल समेत अन्य पिछड़ी जातियों के बीच सपा की नीतियों को लेकर सवाल उठाए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन




राहुल गांधी के लोकतंत्र और छोटी पार्टियों को खत्म किए जाने संबंधी आरोपों पर ओमप्रकाश राजभर कहा कि छोटी पार्टियों को कमजोर करने का काम कांग्रेस के इतिहास में रहा है। कांग्रेस प्रत्याशी की गिरफ्तारी के मुद्दे पर कहा कि चुनाव के दौरान प्रत्याशी द्वारा दाखिल हलफनामे में दर्ज मुकदमों की जानकारी सामने आने के बाद कानूनी प्रक्रिया के तहत कार्रवाई होती है। इसे राजनीतिक कार्रवाई के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए।

आरक्षण का लाभ कुछ ही जातियों तक सीमित रहा

ओमप्रकाश राजभर ने आरोप लगाया कि 27 प्रतिशत पिछड़ा वर्ग आरक्षण का लाभ कुछ ही जातियों तक सीमित रहा। उन्होंने कहा कि 3 सितंबर 2013 के हाई कोर्ट के फैसले में आरक्षण के वर्गीकरण की बात सामने आने के बावजूद तत्कालीन अखिलेश सरकार ने इस दिशा में कदम नहीं उठाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed